न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रैन बसेरा का दौरा कर लोगों से की बातचीत, बांटे कंबल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देर रात गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरा गृह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, लोगों से बातचीत की और ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरित किए।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 09:44:29

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रैन बसेरा का दौरा कर लोगों से की बातचीत, बांटे कंबल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देर रात गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरा गृह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, लोगों से बातचीत की और ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा, "इस कड़ाके की ठंड में किसी को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। नगर पालिका द्वारा बनाए गए नाइट शेल्टर होम्स में बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई हैं।" शर्मा ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र के माध्यम से सभी जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार प्रदेशवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नववर्ष पर मुख्यमंत्री का संदेश

नववर्ष की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों के नाम एक पत्र लिखकर 2025 के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नया साल राजस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। शर्मा ने कहा, "वर्ष 2024 हमारे लिए उपलब्धियों और गर्व से भरा रहा। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी ताकत दिखाई। इसी वर्ष भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में हुआ, जिससे करोड़ों देशवासियों की अभिलाषा पूरी हुई।"

सीएम ने लिखा पत्र

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में राजस्थान के लिए वर्ष 2024 की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ईआरसीपी (पीकेसी) लिंक परियोजना को स्वीकृति मिलने से प्रदेश में जल संकट का समाधान सुनिश्चित हुआ है। साथ ही, देवास परियोजना और यमुना जल समझौता जैसे बड़े कदम प्रदेश के विकास को गति देने में सहायक साबित होंगे। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए पेपरलीक माफिया तंत्र का अंत किया गया और दो साल का भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर युवाओं को राहत दी गई। इसके अलावा, मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया। राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए ‘राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश सम्मेलन’ का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 35 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड निवेश समझौते हुए। इन उपलब्धियों ने राजस्थान को विकास के पथ पर मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि 2025 में राजस्थान को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और श्रमिकों को केंद्र में रखकर नई योजनाएं लाने का वादा किया। उन्होंने कहा, "हम सभी नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए उत्साह के साथ राजस्थान को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार