न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया-रणबीर की शादी को कंगना ने बताया फर्जी, नीतू कपूर ने ऐसे किया पलटवार

एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। अपने बिंदास अंदाज के चलते खुलकर अपनी बात...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Jul 2023 12:58:35

आलिया-रणबीर की शादी को कंगना ने बताया फर्जी, नीतू कपूर ने ऐसे किया पलटवार

एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। अपने बिंदास अंदाज के चलते खुलकर अपनी बात कहने के कारण कंगना कई कलाकारों से पंगा ले चुकी हैं। कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को लेकर फिल्ममेकर करण जौहर को कठघरे में खड़ा कर दिया था। कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना अपनी पोस्ट के माध्यम से निशाना साधती रहती हैं। इस बार उन्होंने पिछले साल शादी करने वाली रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सुपरस्टार जोड़ी को टार्गेट किया है।

कंगना ने आलिया-रणबीर की शादी को फेक (फर्जी) बताया। कंगना ने इसके लिए लंबी-चौड़ी पोस्ट लिख डाली। कंगना ने बताया कि पिछले दिनों रणबीर की मां वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी से आलिया और उनकी बेटी राहा ने किनारा कर लिया था। रणबीर ने कंगना को मैसेज किया और मिलने की डिमांड रखी, लेकिन वे नहीं मिलीं। कंगना की इस पोस्ट पर नीतू कपूर ने पलटवार किया है।

कंगना ने इन्हें बताया चंगू-मंगू

कंगना ने अपनी पोस्ट में वह आर्टिकल शेयर किया था, जिसमें लिखा हुआ था कि वह और एक्टर विजय सेतुपति एक साइकोलोजिकल थ्रिलर के लिए कोलैबोरेट कर रहे हैं। कंगना ने कुछ इस तरह से रिएक्शन दिया था :- “सभी पेपर्स की हैडलाइंस एक जैसी होने का क्या कारण है? इसे कहते हैं बल्क मास। चंगू-मंगू, अगर आपको मेरा और विजय का कोलैबोरेट करना इतना पीड़ा पहुंचा रहा है तो मैं तो यही कहूंगी कि भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।”

kangana ranaut,ranbir kapoor,alia bhatt,neet kapoor,rishi kapoor

अलग-अलग मंजिल पर रहते हैं रणबीर-आलिया

कंगना यहीं नहीं रुकी और उन्होंने इशारों-इशारों में रणबीर-आलिया को निशाना बनाया। कंगना ने लिखा कि मेरे पास एक और खबर है, वह यह कि फर्जी पति-पत्नी जो अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं, वे फिल्म के लिए कोलैबोरेशन की खबर फैला रहे हैं जो कि झूठी है। कभी किसी ने यह क्यों नहीं लिखा कि एक्ट्रेस और उनकी बेटी क्यों हाल ही में एक ट्रिप पर नहीं गए? उसका पति मुझे मिलने के लिए लगातार मैसेज कर रहा है। इस फर्जी जोड़ी को हम सभी को मिलकर सबके सामने लाना चाहिए।

ऐसा तब ही देखने में आता है जब शादी किसी मूवी प्रमोशन, पैसे और काम के लिए की जाती है न कि प्यार में पड़ कर। इस एक्टर ने माफिया डैडी के प्रेशर में आकर शादी की। माफिया ने कहा कि पापा की परी से शादी करने पर वह उन्हें तीन फिल्मों में कास्ट करेगा। इसके बावजूद फिल्में नहीं मिली, इसलिए अब वह शादी तोड़ने के चक्कर में है। मुझे लगता है कि उसे पत्नी और बेटी पर ध्यान देना चाहिए। यह भारत है, एक बार शादी हो गई तो हो गई। अब सुधर जाओ।

नीतू कपूर ने शेयर की यह पोस्ट

कंगना के इन आरोपों का नीतू कपूर ने करारा जवाब दिया। हालांकि उन्होंने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि हमारा परिवार अब पहले जैसा क्यों नहीं है, इसके पीछे वजह है। वह यह कि हम उन लोगों को दफना चुके हैं जो परिवार को साथ रखने का ढोंग किया करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश