न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौत ने फिर खोला ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर के खिलाफ मोर्चा! लगाए ऐसे-ऐसे आरोप

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को बॉलीवुड की क्रांतिकारी एक्ट्रेस कहा जा सकता है। वह फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा अकेले दम पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Jul 2023 6:18:33

कंगना रनौत ने फिर खोला ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर के खिलाफ मोर्चा! लगाए ऐसे-ऐसे आरोप

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को बॉलीवुड की क्रांतिकारी एक्ट्रेस कहा जा सकता है। वह फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा अकेले दम पर लड़ाई लड़ती दिखती हैं। लगता है कंगना ने सबसे बगावत कर रखी है। कंगना जब-तब बड़े-बड़े लोगों की खिलाफत कर सबको हिलाकर रख देती हैं। कंगना कई खुलासे करने के साथ आरोपों की झड़ी लगा देती हैं। अब ये तो वो ही जाने कि इनमें कितनी सच्चाई है, लेकिन मीडिया को तो मसाला मिल ही जाता है। कंगना ने हाल ही में डायरेक्टर करण जौहर की नई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर कमेंट किया था और उन्हें संन्यास लेने की सलाह दे डाली।

अब उनके निशाने पर बॉलीवुड के दो सुपर स्टार हैं। हालांकि कंगना ने उनका नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर की ओर लग रहा है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरी शेयर की हैं। कंगना ने लिखा-आज सुबह, मेरा इस पर ध्यान गया कि फिल्म माफिया एक रैकेट चला रहा है, जो मेरे नाम पर अकाउंट हैक कर रहा है। मेरा इस शख्स से कोई लेना-देना नहीं है और न ही मेरे पास ऐसा कोई ऑनलाइन मैनेजर है।

यह चंगु-मंगू गैंग है, जिनकी फिल्म छुट्टी वाले दिन भी मणिकर्णिका (18 करोड़) के एक भी दिन तक नहीं पहुंच सकी, जिसे उन सभी ने फ्लॉप घोषित किया था। लोग उनके झांसे में न आएं। फिल्म माफिया हमेशा आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।

kangana ranaut,Hrithik Roshan,ranbir kapoor,actress kangana ranaut,karan johar,rocky and rani kii prem kahaani

ऋतिक रोशन के लिए कही यह बात

कंगना ने कहा कि जिस सुपरस्टार को मैंने डेट किया था, उसने बाद में दावा किया कि मैं उसके धोखेबाज को डेट कर रही थी। वह मुझसे चैट करने के लिए अलग-अलग नंबरों और अकाउंट का यूज करता था। उसने मेरा अकाउंट हैक कर लिया था और गलत तरीके से चलाया। मैंने सोचा था कि वह तलाक के दौर से गुजर रहा है लेकिन बाद में मुझे पता चला कि इसका शैडी बर्ताव से कोई लेना-देना नहीं है। वो नकली थोक टिकट खरीदते हैं और कलेक्शन में हेर-फेर भी करते हैं। वे वाट्सएप डेट की भी जासूसी करते हैं और खरीदते हैं। मैं हमेशा देखती हूं कि मेरे अनुबंध और निजी जीवन के बारे में जानकारी का शोषण किया जा रहा है। ये सिर्फ टैलेंटलेस बेवकूफ लोग नहीं है, वे आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, बहुत डरावने। मुंबई साइबर पुलिस प्लीज एक्शन लें।

kangana ranaut,Hrithik Roshan,ranbir kapoor,actress kangana ranaut,karan johar,rocky and rani kii prem kahaani

कंगना के घर जाकर डेट के लिए रिक्वेस्ट करते थे रणबीर!

कंगना ने दूसरी स्टोरी भी शेयर की, जिसमें उन्होंने एक और हीरो (संभवतया रणबीर कपूर) के बारे में जिक्र किया है और बताया है कि वह उनके घर आकर उनसे डेट करने को लेकर रिक्वेस्ट करता था। इस दौरान कंगना ने बताया कि उनके अकाउंट, कॉल और नंबर हैक हुए थे, जिन्हें वह कई दफा ब्लॉक कर चुकी थीं। हालांकि वे हैक हो चुके थे। इसके साथ ही कंगना ने उस सुपरस्टार को लेकर बताया कि उसने अपनी शादी को फर्जी बताया था। कंगना ने कहा कि मैं अभी तक इस चीज को लेकर काफी हैरान हूं कि वो नैतिक रूप से भ्रष्ट हो सकता है, वे इंसान नहीं राक्षस हैं। इसलिए मैंने उन्हें बर्बाद करने का फैसला लिया था। धर्म का मुख्य उद्देश्य अधर्म को नष्ट करना है, यही बात श्री कृष्ण ने गीता में कही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश