न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘इमरजेंसी’ मूवी को लेकर फिर झलका कंगना का दर्द, आलिया की फ्यूचर प्लानिंग में हैं ज्यादा बच्चे, बोलीं...

एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा खबरों में बनी रहती हैं। अब इसका कारण चाहे उनकी फिल्में हो या फिर निजी जिंदगी। कंगना अपने बेबाक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Oct 2024 11:52:42

2 News : ‘इमरजेंसी’ मूवी को लेकर फिर झलका कंगना का दर्द, आलिया की फ्यूचर प्लानिंग में हैं ज्यादा बच्चे, बोलीं...

एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा खबरों में बनी रहती हैं। अब इसका कारण चाहे उनकी फिल्में हो या फिर निजी जिंदगी। कंगना अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। अब कंगना राजनीति में भी प्रवेश कर चुकी हैं और वह हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा की लोकसभा सदस्य हैं। फिलहाल कंगना अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाने से यह टल गई है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने इसमें कुछ कट के सुझाव दिए हैं।

इस बीच कंगना ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर इस फिल्म के लिए अपना दर्द बयां किया है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट लिखा है। इसमें लिखा है, “जब आप महिला केंद्रित फिल्मों को नष्ट करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि वे काम न करें, तो वे काम नहीं करतीं, तब भी जब आप उन्हें बनाते हैं। इसे फिर से पढ़ें। धन्यवाद।”

उल्लेखनीय है कि कंगना इस फिल्म में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार अदा करती नजर आएंगी। इसके अलावा इस फिल्म में डायरेक्शन की कमान भी उन्हीं के हाथों में है। कंगना ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखी हैं। फिल्म में श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और अनुपम खेर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,kangana cryptic post,emergency movie,kangana emergency,alia bhatt,actress alia bhatt,ranbir kapoor,raha kapoor

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के है एक बेटी राहा

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' रिलीज हो चुकी है। आलिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह एक बेटी राहा की मां हैं। राहा की क्यूटनेस का हर कोई दीवाना है। वह जल्द ही 2 साल की होने वाली है। इस बीच आलिया ने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में खुलकर बात की। आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि उम्मीद है कि और भी ज्यादा फिल्में करूं, सिर्फ एक एक्ट्रेस के रूप में नहीं बल्कि एक निर्माता के रूप में भी।

प्लानिंग में ज्यादा बच्चे, अलग-अलग जगहों पर घूमना, स्वस्थ, खुशहाल, सरल, शांत और प्रकृति से भरी जिंदगी भी है। आलिया का यह बयान सामने आने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस फ्यूचर में और बेबी प्लान कर सकती हैं। IMDb के आइकन्स ओनली सेगमेंट में आलिया ने इस बारे में भी बात की कि वो राहा को उनकी और उनके पति रणबीर कपूर की कौनसी फिल्म दिखाना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगी कि राहा बड़ी होकर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' देखे क्योंकि ये एक अच्छी फिल्म है और इसे बच्चे भी देख सकते हैं।

मुझे इस फिल्म में खुद के परफॉर्मेंस पर भले ही बहुत गर्व न हो लेकिन ये फिल्म गानों से भरी हुई है और मुझे लगता है कि ये राहा को बेहद पसंद आएगी। मैं रणबीर की 'बर्फी' को भी राहा को दिखाना चाहूंगी। उन्होंने इसी बातचीत के दौरान ये भी बताया कि उन्हें राहा के साथ जॉयफुल मोमेंट्स फील होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री