न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना ने 32 करोड़ में बेचा बंगला, 4 साल पहले चला था बुलडोजर, इस एक्ट्रेस ने बताई शुरुआती दिक्कतें

एक्ट्रेस कंगना रनौत मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। ये फिल्म विवादों के चलते 6 सितंबर को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Sep 2024 12:33:42

2 News : कंगना ने 32 करोड़ में बेचा बंगला, 4 साल पहले चला था बुलडोजर, इस एक्ट्रेस ने बताई शुरुआती दिक्कतें

एक्ट्रेस कंगना रनौत (38) मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। ये फिल्म विवादों के चलते 6 सितंबर को सिनेमाघरों में नहीं आ पाई। जल्द ही इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस होगी। इस बीच कंगना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कंगना ने हाल ही में अपना बांद्रा पाली हिल वाला आलीशान बंगला बेच दिया है। बताया जा रहा है कि मंडी से भाजपा सांसद कंगना ने कर्ज चुकाने और हिमाचल प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र और दिल्ली में अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यह बंगला बेचा है।

इसी बंगले पर 4 साल पहले BMC का बुलडोजर भी चला था। पिछले महीने 'कोड एस्टेट' नाम के यूट्यूब पेज ने एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें बताया गया कि एक प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस बिकाऊ है। इसे देख ऐसा लग रहा था कि वो कंगना का ऑफिस है। बंगला और उसके आस-पास का इलाका मिलाकर 285 स्क्वायर मीटर है। इसमें 3042 स्क्वायर फीट का बंगला और 500 स्क्वायर फीट की पार्किंग है।

बंगले में दो मंजिलें हैं और इसकी कीमत 40 करोड़ रुपए बताई गई थी, लेकिन यह 32 करोड़ रुपए में बिक गया है। कंगना ने ये बंगला साल 2017 में 20.7 करोड़ रुपए में खरीदा था। साल 2022 में उन्होंने इसी प्रॉपर्टी पर ICICI बैंक से 27 करोड़ रुपए का लोन भी लिया था। यह बंगला कंगना के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस था। अब इसे कमलिनी होल्डिंग्स की पार्टनर श्वेता बथीजा ने खरीद लिया है, जो तमिलनाडु के कोयंबटूर में रहती हैं।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,kangana bungalow,pali hill mumbai,emergency movie,dia mirza,actress dia mirza,dia mirza career,rehna hai tere dil mein,ic 814 th kandhar hijack

‘रहना है तेरे दिल में’ फेम एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने याद किया बॉलीवुड का भयावह दौर

एक्ट्रेस दीया मिर्जा (42) ने अपने करिअर की शुरुआत ‘रहना है तेरे दिल में’ फिल्म से की थी। फिल्म में आर माधवन और सैफ अली खान भी थे। दीया एक्टिंग के साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में दीया ने बताया कि साल 2000 के दशक के शुरुआत में अभिनेत्रियां किन चीजों का सामना करती थीं। दीया ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में अपने भयावह दौर को याद किया।

दीया ने कहा कि करिअर के शुरुआती दिनों में मैं आहत थीं। मैं डरी हुई थीं। मैं डर से भरी हुई थीं क्योंकि मीडिया और इंडस्ट्री ने हमें यही बताया था कि अगर आप औरत हो तो आपकी शेल्फ लाइफ होती है। अगर आपकी उम्र 20 साल की है तो आपको स्टार्स के साथ कास्ट नहीं किया जाएगा। मेल सुपरस्टार्स को आपकी एक निश्चित उम्र चाहिए। आपको एक निश्चित तरीके से दिखना चाहिए। आपका वजन निश्चित होना चाहिए।

ये बात 2000 के दशक की शुरुआत में इंडस्ट्री में आने वाली हर एक अभिनेत्री से कही गई कि तुम्हारा निश्चित वजन होना जरूरी है। यही नहीं तुम्हें सिंगल रहना होगा। दीया हाल ही में अनुभव सिन्हा की थ्रिलर वेबसीरीज ‘IC 814 : द कंधार हाईजैक’ में नजर आई हैं। इसमें दीया की अहम भूमिका है। दीया ने ‘दम’, ‘तहजीब’, ‘परिणीता’, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ और ‘संजू’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री