न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना ने कहा, अमेरिका अपना ऑस्कर अपने पास रखे…, सामंथा नहीं रखना चाहतीं नागा से जुड़ी यह याद

एक्ट्रेस कंगना रनौत की पोलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ 14 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 2:27:55

2 News : कंगना ने कहा, अमेरिका अपना ऑस्कर अपने पास रखे…, सामंथा नहीं रखना चाहतीं नागा से जुड़ी यह याद

एक्ट्रेस कंगना रनौत की पोलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ 14 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म साल 1975 में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए 21 महीने के विवादास्पद आपातकाल पर आधारित है। कई लोगों ने इसे शानदार बताया, वहीं कुछ ने इसे भारत की ऑस्कर एंट्री बनाने की भी मांग की। फिल्म के डायलॉग्स के साथ कंगना की एक्टिंग की विशेष तारीफ हो रही है। इसी कड़ी में एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “इमरजेंसी को भारत की ओर से ऑस्कर में भेजा जाना चाहिए। कंगना, क्या कमाल की फिल्म बनाई है!”

इस पर कंगना ने जवाब दिया, “अमेरिका कभी ये नहीं मानेगा कि वो कैसे विकासशील देशों पर दबाव बनाता है। ‘इमरजेंसी’ में इसका पर्दाफाश हुआ है। वे अपना ऑस्कर अपने पास रखें, हमें हमारे राष्ट्रीय पुरस्कार ही काफी हैं।” कंगना की ये रिएक्शन टॉकिंग पॉइंट बन गया है। इस बीच मशहूर निर्माता संजय गुप्ता ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, “मैंने आज ‘इमरजेंसी’ देखी। सच कहूं तो पहले इसे देखने का कोई इरादा नहीं था, क्योंकि मैंने इसे पहले से ही जज कर लिया था लेकिन मैं गलत साबित हुआ। कंगना ने शानदार फिल्म बनाई है। उनकी परफॉर्मेंस और निर्देशन दोनों वर्ल्ड-क्लास हैं।”

इस पर कंगना ने कहा, “फिल्म इंडस्ट्री को अपनी नफरत से बाहर निकलकर अच्छे काम की सराहना करनी चाहिए। संजय जी, आपने धारणाओं की दीवार तोड़कर मेरी फिल्म को सराहा, इसके लिए धन्यवाद। मैं सभी फिल्मी बुद्धिजीवियों से कहना चाहती हूं मुझे समझने की कोशिश भी मत करना, मैं तुम्हारी पहुंच से बाहर हूं।” उल्लेखनीय है कि फिल्म में कंगना के साथ अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाल नायर, मिलिंद सोमन और दिवंगत सतीश कौशिक भी हैं। उल्लेखनीय है कि विवादों के चलते कई दफा टलने के बाद फिल्म जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि इसे बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली।

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का साल 2021 में हो गया था तलाक

सामंथा रुथ प्रभु साउथ इंडियन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह लंबे समय से अपनी एक्टिंग और सुंदरता से फैंस का दिल जीत रही हैं। सामंथा प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। सामंथा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर की जो सबका ध्यान खींच रही है। सामंथा ने जो तस्वीर साझा की, उसमें वह स्ट्रा से टेबल पर रखा ड्रिंक पी रही हैं। उनका एक हाथ नीचे तो एक हाथ गालों पर है जिससे वो चेहरा टिकाए हुए हैं।

फैंस तब सोच में पड़ गए जब उन्होंने सामंथा की कलाई पर फीका पड़ता हुआ टैटू देखा। फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि सामंथा शायद इसे अपने एक्स पति साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य की याद समझकर मिटाने का प्रयास कर रही हैं। यह टैटू वही है जो उन्होंने शादी के बाद कलाई पर बनवाया था। जैसे ही सामंथा ने ये पोस्ट शेयर की उनकी फोटो तुरंत वायरल हो गई। अन्य फोटो में सामंथा के प्रोडक्शन हाउस, पॉडकास्ट और अन्य चीजों की झलकियां दिख रही है। सामंथा और नागा का विवाह साल 2017 में हुआ था।

इसके बाद दोनों ने मैचिंग टैटू बनवाए थे और खुलासा किया था कि मोर्स कोड में यह उनकी मैरिज डेट थी। साल 2021 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद नागा अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला को डेट करने लगे। पिछले साल दिसंबर में उनकी शादी हो गई। सामंथा के रिलेशनशिप को लेकर भी अफवाहें चलती रहती हैं, लेकिन अभी तक उनकी ओर से इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी