न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गदर 2’ और ‘इमरजेंसी’ को लेकर कंगना ने कही यह बात, करण ने आलिया को बताया खुद की पहली बच्ची की जैसे...

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शाहरुख खान की ‘जवान’, ‘पठान’ और सनी देओल की ‘गदर 2’ की सफलता को लेकर बात की है। कंगना का मानना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Sep 2023 12:42:27

‘गदर 2’ और ‘इमरजेंसी’ को लेकर कंगना ने कही यह बात, करण ने आलिया को बताया खुद की पहली बच्ची की जैसे...

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शाहरुख खान की ‘जवान’, ‘पठान’ और सनी देओल की ‘गदर 2’ की सफलता को लेकर बात की है। कंगना का मानना है कि इन फिल्मों ने बॉलीवुड में बिजनेस में बड़ा बदलाव किया है। ये तीनों फिल्में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं। इन्होंने 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है। कंगना ने टाइम्स नाऊ के साथ खास बातचीत में कहा कि एक इंडस्ट्री के तौर पर वे सभी साथ आए हैं। बॉलीवुड और साउथ के बीच का अंतर कम हुआ है। लगता है इंडस्ट्री ने जरूर दोबारा इस बारे में सोचा है।

सनी देओल जैसे लोग बहुत लंबे समय तक दौड़ में नहीं थे, हमें उनकी जरूरत है। कंगना ने हाल ही में ‘जवान’ और शाहरुख की जमकर तारीफ की थी। कंगना ने उन दावों का जवाब दिया, जिनमें कहा गया है कि उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' का मकसद कांग्रेस को नीचा दिखाना और 2024 के चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाना है। कंगना ने कहा कि मैंने अपनी फिल्म में किसी राजनीतिक पार्टी का पक्ष नहीं लिया है।

हमारी फिल्म बायोपिक नहीं बल्कि एक पीरियड ड्रामा है, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के इमरजेंसी लगाने के फैसले के इर्द-गिर्द की घटनाओं को दिखाती है। मुझे नहीं पता कि यह चुनाव के आस-पास रिलीज होगी या नहीं। इसका चुनाव और किसी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है। मैं कहूंगी यह इंदिरा गांधी के लिए एक श्रद्धांजलि भी है। उल्लेखनीय है कि कंगना तीन राष्ट्रीय और चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुकी हैं।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,emergency,gadar 2,jawan,karan johar,alia bhatt,nepotism

नेपोटिज्म का आरोप झेल रहे करण ने कहा, वे आगे भी स्टार किड्स को देते रहेंगे मौका

फिल्ममेकर करण जौहर नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को लेकर हमेशा सवालों से घिरे रहते हैं। कंगना रनौत तो उन पर कई दफा निशाना साध चुकी हैं। करण अपनी फिल्मों में स्टार किड्स को मौका देते हैं और उनका कहना है कि वो आगे भी ऐसा करते रहेंगे। अब मिड डे के साथ बातचीत में करण ने कहा कि अगर कोई शख्स इंडस्ट्री से जुड़ा है तो जुड़ा रहने दो।

आलिया भट्ट मेरी पहली बच्ची की तरह हैं और मैं न सिर्फ पर्सनल बल्कि पब्लिक में भी उन पर प्यार लुटाता रहूंगा।लोगों को जो कहना है... कहने दो। नेगेटिविटी उस शख्स को खाए जा रही है, मुझे नहीं। मैं इन सब चीजों से आगे बढ़ चुका हूं और अब लोगों के कहने के मुताबिक जीने का तरीका नहीं बदल सकता। मैंने शुरू से ही वही किया है, जो मेरा दिल कहता है।

भले ही मैं किसी ऐसे शख्स को लॉन्च करता हूं, जो फिल्मी फैमिली से हो..तो उसके लिए शुरुआत आसान हो सकती है लेकिन बाद में खुद को साबित करना होगा। जो लोग फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है, उनके लिए मेरे कई अलग वेंचर चल रहे हैं। धर्माटिक शो, धर्मा प्रोडक्शन मूवी, धर्मा 2.0 और डीसीए में करीब 800-1000 लोग काम कर रहे हैं, जिनमें से 98 प्रतिशत लोग इंडस्ट्री से नहीं हैं। इस बारे में बात क्यों नहीं होती।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार