Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिलजीत के हानिया के साथ काम करने पर कंगना ने दी रिएक्शन, इस दिग्गज की सेहत को लेकर फैंस को हुई चिंता

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह पिछले साल राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं। फिलहाल कंगना हिमाचल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 1:26:37

2 News : दिलजीत के हानिया के साथ काम करने पर कंगना ने दी रिएक्शन, इस दिग्गज की सेहत को लेकर फैंस को हुई चिंता

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह पिछले साल राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं। फिलहाल कंगना हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद हैं। अब कंगना ने पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ के पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग ‘सरदारजी 3’ मूवी में काम करने पर अपने विचार शेयर किए है। दरअसल पिछले महीने रिलीज हुई 'सरदारजी 3' में हानिया के साथ काम करने पर दिलजीत को खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में फिल्म भारत को छोड़कर अन्य देशों में ही रिलीज हो पाई थी। कंगना ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने इन लोगों के बारे में काफी कुछ कह दिया है।

हमारी बातचीत की शुरुआत में, मैंने बताया कि हमें राष्ट्र निर्माण की भावना रखने की आवश्यकता है, हर कोई इसमें हितधारक है। हमारे अंदर ऐसी भावना क्यों नहीं है? दिलजीत अपना अलग रास्ता क्यों अपना रहे हैं? किसी और क्रिकेटर का अपना अलग रास्ता क्यों होना चाहिए? यहां तक कि एक सैनिक का भी राष्ट्रवाद का अपना रास्ता होता है। कोई ऐसा रास्ता अपना रहा है, बेचारा सैनिक राष्ट्रवाद का रास्ता अपना रहा है, बेचारा राजनेता राष्ट्रवाद का रास्ता अपना रहा है। कुछ लोगों का वास्तव में अपना अलग एजेंडा है।

मैं यह नहीं कह रही कि यह अस्वाभाविक है, लेकिन हमें सभी को एकजुट करने का प्रयास करना चाहिए और यह तभी होगा जब हम यह विचार इन राजनेताओं के सामने लाएंगे, यह आपका काम है। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में आतंकवादियों ने 26 लोगों की जान ले ली थी। इसके बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चला पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने पर भारत में हानिया, फवाद खान, माहिरा खान, अली जफर, आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान सहित कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट बैन कर दिए गए।

ऐसे में दिलजीत का हानिया के साथ काम करना किसी को भी सही नहीं लग रहा। हालांकि दोनों इस फिल्म के लिए तब साथ आए थे जब किसी प्रकार का विवाद नहीं था। बहरहाल कंगना के काम की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'इमरजेंसी' थीं। इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। कंगना अब ए.एल. विजय द्वारा निर्देशित तमिल साइको थ्रिलर में आर. माधवन के साथ दिखाई देंगी। उनकी अपकमिंग फिल्म में 'भारत भाग्य विधाता' भी शामिल है।
kangana ranaut,actress kangana ranaut,diljit dosnajh,hania aamir,kangana diljit,sardaarji 3,india pakistan,karan johar,filmmaker karan johar,samay raina,karan health समय रैना के साथ फोटो में करण जौहर दिखे काफी कमजोर, फैंस पूछ रहे सवाल

जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस बीच उनका एक नया लुक नजर आया है, जिसे देखकर फैंस काफी हैरान हो गए हैं। उनका यह लेटेस्ट लुक फिलहाल सुर्खियों में बना हुआ है। करण आए दिन डिजाइनर कपड़ों में नजर आते हैं। इसके अलावा वे अपने लुक को लेकर भी काफी सीरियस रहते हैं। लेटेस्ट फोटो में उनका वेट लॉस नजर आ रहा है, जिसमें उनके साथ स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना हैं। दोनों साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

करण की बात करें तो वे ग्रे कलर के आउटफिट में हैं। उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देख लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वे पहले से बहुत ही ज्यादा पतले नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर पूछ रहे हैं कि करण के साथ क्या हो गया? एक ने लिखा, “पहले तो वे अच्छे थे, पता नहीं उन्हें वजन कम करने और कुपोषित दिखने का क्या चस्का है।” दूसरे ने लिखा, “पता नहीं, मुझे ऐसा लगता है कि यह सिर्फ लुक्स का बदलाव नहीं है, वे बीमार हो सकते हैं या फिर किसी चीज से गुजर रहे हों।”

कुछ लोगों का मानना है कि करण शायद वजन घटाने वाली दवाएं ले रहे हैं, जिनमें ‘ओजेंपिक’ जैसी दवाओं का जिक्र हो रहा है। यह दवा वजन कम करने में मदद करती है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर भी चेतावनियां दी जाती रही हैं। करण के करिअर की बात करें, तो वे अब तक कई सुपरहिट फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट कर चुके हैं। जल्द ही उनकी फिल्में ‘सरजमीं’, ‘धड़क 2’, ‘हम बाउंड’ और ‘आप जैसा कोई’ धूम मचाने के लिए तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका