न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन्हें खोकर दुखी हैं कंगना, लिखा इमोशनल नोट, राम चरण-कियारा की ‘गेम चेंजर’ का टीजर रिलीज

एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत के घर से दुखद खबर आई है। कंगना की नानी इंद्राणी ठाकुर का निधन हो गया है। उनकी नानी ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Nov 2024 7:16:19

2 News : इन्हें खोकर दुखी हैं कंगना, लिखा इमोशनल नोट, राम चरण-कियारा की ‘गेम चेंजर’ का टीजर रिलीज

एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत के घर से दुखद खबर आई है। कंगना की नानी इंद्राणी ठाकुर का निधन हो गया है। उनकी नानी ने शुक्रवार (8 नवंबर) को अंतिम सांस ली। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैंस को यह सूचना दी है। कंगना ने एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर दर्द बयां किया। इन्हें देख फैंस भी भावुक हो गए। कंगना ने नानी संग बिताए कुछ पलों की तस्वीरें दिखाईं।

कंगना ने लिखा, “मेरी नानी एक बेहतरीन महिला थीं, उनके 5 बच्चे थे। नानाजी की कमाई कुछ ज्यादा नहीं थी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने सभी बच्चों को बेहतर जगहों पर शिक्षा दी और उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि उनकी बेटियां शादी के बाद भी काम करें और अपना बेहतर करिअर चुनें। उनके बच्चों को सरकारी नौकरी भी मिली, जो उस समय में मिलना काफी मुश्किल हुआ करती थी। उनके सभी बच्चे नौकरी करते हैं और उन्हें अपने सभी बच्चों पर बहुत गर्व था। वह 5 फुट 8 इंच हाइट की महिला थीं जो एक पहाड़ी महिला होने के लिए बड़ी बात थी।

उनके जींस की वजह से मुझे अच्छी हाइट, स्वास्थ्य और मेटाबॉलिज्म मिला है। वह एक तंदुरुस्त महिला थीं जिनकी उम्र 100 साल से भी ऊपर थी। दो दिन पहले जब वह अपने कमरे की साफ-सफाई कर रही थीं तब उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक आ गया जिसकी वजह से वह बिस्तर पर आ गईं। उन्हें पीड़ा में देखना बहुत कठिन था। उन्होंने अपनी जिंदगी बेहतरीन तरीके से जी है और वह हमारे लिए एक प्रेरणा है। उन्हें हम हमेशा अपने DNA और यादों में संजोए रखेंगे।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,kangana nani,kangana grand mother,kangana grand mother death,game changer movie,ram charan,kiara advani

फैंस लंबे समय से कर रहे हैं ‘गेम चेंजर’ का इंतजार, इस दिन होगी रिलीज

साउथ सुपरस्टार राम चरण की मचअवेटेड फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं। आज शनिवार (9 नवंबर) को फिल्म का टीजर लखनऊ में एक स्पेशल इवेंट में रिलीज हो गया। फिल्म को डायरेक्टर एस शंकर और दिल राजू ने प्रोड्यूस किया है। यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर है, जिसमें सुपरस्टार राम चरण गुंडों को पीटते हुए दिख रहे हैं।

एक मिनट 31 सैकंड के टीजर में एक लड़के की जर्नी को देखते हैं, जो यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करता है। फिर वह सरकारी नौकरी करते हुए एक्शन करता दिखता है। टीजर में कियारा की झलक भी देखने को मिली। हालांकि उनके कैरेक्टर के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई।

इससे पहले रामचरण और कियारा को लखनऊ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। टीजर से पहले मेकर्स ने फिल्म के गानों को भी शेयर किया। मार्च 2023 में मेकर्स ने ‘गेम चेंजर’ की अनाउंसमेंट की थी। फिल्म का बजट 200 करोड़ बताया जा राह है। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री