न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना ने ढूंढ़ लिया दूल्हा! विक्की की शादी पर एक्स गर्लफ्रेंड ने दी यह रिएक्शन, कविता ने किया नेक काम

एक्ट्रेस कंगना रनौत के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट हैं। कंगना की पिछली फिल्म तमिलनाडु की पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 1:07:49

कंगना ने ढूंढ़ लिया दूल्हा! विक्की की शादी पर एक्स गर्लफ्रेंड ने दी यह रिएक्शन, कविता ने किया नेक काम

एक्ट्रेस कंगना रनौत के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट हैं। कंगना की पिछली फिल्म तमिलनाडु की पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जीवनी पर आधारित थलाइवी थी। इसके लिए उन्हें खूब तारीफ मिली। कंगना प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना ने टाइम्स नाउ समिट के दौरान भविष्य को लेकर बात की।

कंगना से पूछा गया कि आप अगले पांच साल में जिंदगी कैसे देखती हैं? इस पर उन्होंने कहा कि मैं निश्चित तौर पर शादी करना चाहती हूं और फैमिली प्लानिंग करना चाहती हूं। मैं खुद को एक मां के रूप में देखती हूं, एक पत्नी के रूप में, और एक ऐसे इंसान के रूप में जो नए भारत के सपने में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।

जब कंगना से पूछा गया कि वे किससे शादी करने वाली हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि इस बारे में सभी को जल्द ही पता चल जाएगा। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि कंगना ने दुल्हा पसंद कर रखा है।

कंगना ने पिछले साल 'मुंबई मिरर' को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वे 20 साल की थीं, तब वे चाहती थीं कि उनकी भी खुद की फैमिली हो क्योंकि वे अपने आपको अधूरा समझती थीं।

kangana ranaut,harleen sethi,kavita kaushik,vicky kaushal,katrina kaif,bollywood news in hindi

विक्की-कैटरीना की शादी से हरलीन सेठी को नहीं कोई दिक्कत!

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें चर्चा में हैं। इन सबके बीच विक्की की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी की रिएक्शन सामने आई है। हरलीन को उनकी शादी से कोई दिक्कत नहीं है। विक्की उनके पास्ट रहे हैं और वे अब उस रिश्ते से आगे बढ़ चुकी हैं। विक्की और हरलीन के करीबी शख्स ने यह जानकारी दी। उन्होंने ईटाइम्स को दिए बयान में कहा कि हरलीन मूव ऑन कर चुकी हैं। वह पूरे तरह से अपने काम में फोकस रखे हुए हैं।

दोस्तों ने उनसे कैटरीना कैफ के साथ विक्की के रिलेशनशिप और होने वाली शादी के बारे में पूछा तो हरलीन ने कहा- मुझे उस जोन में मत ले जाओ। उल्लेखनीय है कि एक समय था जब विक्की करियर के शुरुआती दौर में थे और तब उनका हरलीन के साथ अफेयर था। कुछ कारणों से उनका रिलेशनशिप खत्म हो गया। हरलीन फिल्ममेकर एकता कपूर के ‘द टेस्ट केस 2’ में काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

कविता कौशिक ने कैंसर मरीजों के लिए डोनेट किए अपने बाल

टेलीविज़न जगत की मशहूर एक्ट्रेस कविता कौशिक सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। बिग बॉस-14 में हिस्सा लेने के बाद से वे चर्चाओं में रहती हैं। कविता के लंबे घुंघराले बाल काफी आकर्षक लगते हैं, लेकिन उन्होंने एक नेक काम के लिए इन्हें कटवाकर दान कर दिए। दरअसल उनके बालों से कैंसर मरीजों के लिए विग बनाया जाएगा।

कविता ने एक वीडियो साझा कर यह जानकारी दी है। कविता ने सैलून से अपना एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने हाथ में कटे हुए बाल पकड़े हुए हैं तथा उनके चेहरे पर एक मुस्कुराहट है।

कविता ने लिखा-और ये कैंसर मरीजों के लिए विग बनाने को दान किया है। और मेरा नया लुक? वेट करो यार। कविता की पोस्ट पर तनाज ईरानी ने कमेंट किया-वाह क्या बात है। करण खन्ना ने लिखा-तुमने ये पहले ही योजना बना रखी थी। मैं श्योर हूं कि तुम हॉट लगोगी। कविता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा- नर्वस…मगर नए लुक के लिए उत्साहित हूं। इससे मुझे समय प्राप्त होगा तथा फोकस कर पाऊंगी ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट पर। केवल बालों की केयर करने के अतिरिक्त।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर