न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘चंद्रमुखी 2’ से कंगना रनौत का फर्स्ट लुक आया सामने, शैलेश लोढ़ा ने असित मोदी के खिलाफ जीता केस

एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अब साउथ इंडियन सिनेमा में भी अपना जादू चलाना चाहती हैं। कंगना हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी 2'...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Aug 2023 1:31:36

‘चंद्रमुखी 2’ से कंगना रनौत का फर्स्ट लुक आया सामने, शैलेश लोढ़ा ने असित मोदी के खिलाफ जीता केस

एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अब साउथ इंडियन सिनेमा में भी अपना जादू चलाना चाहती हैं। कंगना हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' से वहां डेब्यू के लिए तैयार हैं। फिल्म का पहला पार्ट दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय रहा था। अब दूसरे पार्ट से एक-एक कैरेक्टर का लुक रिवील हो रहा है। 'चंद्रमुखी 2' से कंगना का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है। मेकर्स ने आज शनिवार (5 अगस्त) को कंगना की पहली झलक शेयर की।

लायका प्रोडक्शन्स की तरफ से कंगना के लुक को शेयर करते हुए लिखा गया, 'यह खूबसूरती और यह पोज, जो हमारा ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। चंद्रमुखी 2 से कमांडिंग और गॉर्जियस #KanganaRanaut का लुक जारी है।' इससे पहले मेकर्स ने कंगना की सिर्फ आंखें दिखाई थीं। तब कंगना की 'फैशन', 'तनु वेड्स मनु', 'रानी लक्ष्मीबाई' से उनके लुक को दिखाने के बाद 'चंद्रमुखी 2' से उनके किरदार की छोटी सी झलक दिखाई थी। अब पूरा लुक रिवील कर दिया है।

'चंद्रमुखी' के पहले पार्ट में रजनीकांत और ज्योतिका लीड रोल में थे। सीक्वल में राघव लॉरेंस और कंगना ने उनकी जगह ली है। कंगना डांसर का रोल प्ले करेंगी। फिल्म सितंबर में गणेश चतुर्थी पर पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

kangana ranaut,chandramukhi 2,shailesh lodha,asit modi,actress kangana ranaut,chandramukhi 2 movie,taarak mehta ka ooltah chashmah

TMKOC के ‘तारक मेहता’ को मिली 1 करोड़ रुपए से भी ज्यादा राशि

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 15 साल पूरे हो चुके हैं। इसमें तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने करीब एक साल पहले शो छोड़ दिया था। शो से जाने के बाद उन्होंने बकाया पैसा नहीं देने का आरोप लगाते हुए मेकर्स पर केस किया था। अब इस केस का नतीजा आ गया है, जिसमें शैलेश की जीत हुई है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शो के मेकर्स के खिलाफ दायर किए गए मुकदमे का फैसला मई के आखिरी दिनों में आया था।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि समझौते की शर्तों के अनुसार शो के मेकर असित मोदी द्वारा शैलेश को डिमांड ड्राफ्ट से 1 करोड़ 05 लाख 84 हजार की राशि का भुगतान किया जा रहा है। इस मामले में शैलेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मेरी यह लड़ाई कभी पैसे की नहीं थी। यह न्याय और आत्मसम्मान से जुड़ी बात थी। मुझ ऐसा लग रहा है जैसे मैंने कोई बड़ी जंग जीत ली है। मुझे इस बात की खुशी है कि आखिर में सच्चाई की जीत हुई है।

मैं चाहता था कि मैं अपना बकाया चुकाने के लिए कुछ कागजात पर साइन करूं। उनकी कुछ शर्तें थीं कि आप मीडिया से बात नहीं कर सकते और अन्य चीजें। मैं हाथ घुमाने पर नहीं झुका। मैं अपना पैसा पाने के लिए किसी कागजात पर साइन क्यों करूंगा?' शैलेश ने ये भी बताया कि एक और एक्टर हैं, जिनको तीन साल का पेमेंट नहीं दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार