न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सीता’ फिल्म के लिए फाइनल हुईं कंगना, मानहानि केस में कोर्ट में इस कारण पेश नहीं हुईं एक्ट्रेस

कई फिल्में ऐसी होती हैं, जो बनने से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर लेती हैं। या तो फिल्म को लेकर कोई विवाद होता है या फिर इसमें कौन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 5:30:25

‘सीता’ फिल्म के लिए फाइनल हुईं कंगना, मानहानि केस में कोर्ट में इस कारण पेश नहीं हुईं एक्ट्रेस

कई फिल्में ऐसी होती हैं, जो बनने से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर लेती हैं। या तो फिल्म को लेकर कोई विवाद होता है या फिर इसमें कौन काम करेगा और कौन नहीं इस पर ठनी रहती है। कुछ ऐसा ही हो रहा है ‘सीता’ नाम की फिल्म के साथ। दरअसल पोस्टर रिलीज होने बाद से ही यह चर्चा में बनी हुई है। इसमें धार्मिक ग्रंथ रामायण की कहानी को 'सीता' के नजरिये से दिखाने की कोशिश की जाएगी।

शुरुआत में कहा गया था कि इसमें दीपिका पादुकोण, सीता का रोल निभाएंगी। बाद में कई दिनों तक करीना कपूर खान का नाम उछलता रहा। हालांकि अब यह साफ हो गया है कि फिल्म में कौनसी एक्ट्रेस होंगी। लंबी खींचतान के बाद अब तक चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं कंगना रनौत को इसके लिए फाइनल किया गया है। डायरेक्टर अलौकिक देसाई ने खुद एक पोस्ट करके इस बात की पुष्टि की है।

कंगना के साथ फोटो शेयर करते हुए अलौकिक ने लिखा कि ये मेरे जीवन का सबसे गौरवान्वित पल है कि देवी लक्ष्मी की कृपा से मैं अपना ड्रीम डायरेक्शन प्रोजेक्ट अनाउंस कर रहा हूं, सीता-द इनकार्नेशन। थ्रिलर का मेरा अहसास चरम पर है क्योंकि 'बाहुबली' के लेखक के.वी.विजेंद्र प्रसाद सर कहानी लेखक के तौर पर और मनोज मुंतशिर डायलॉग व लिरिक्स राइटर के तौर पर मेरे साथ जुड़ रहे हैं। हाल ही कंगना की तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री व एक्ट्रेस दिवंगत जयललिता की जीवनी पर आधारित मूवी थलाइवी रिलीज हुई है।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,sita movie,Kareena Kapoor Khan,deepika padukone,javed akhtar,bollywood news in hindi

जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ दर्ज कराया है मामला

कंगना रनौत पर गीतकार जावेद अख्तर ने मानहानि का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में आज मंगलवार (14 सितंबर) को कंगना को मुंबई के अंधेरी स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वकील रिजवान सिद्दीकी ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नही है। 'थलाइवी' के प्रमोशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी गई। उनमें कोविड-19 के लक्षण भी दिखाई दिए। कंगना को कोविड टेस्ट कराना है। यदि कंगना यहां आई और पॉजिटिव पाई गई तो? दो डोज लेने के बाद भी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वकील ने डॉक्टर का मेडिकल सर्टिफिकेट भी पेश किया। उन्होंने कोर्ट से कंगना की पेशी से छूट देने की मांग की।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,sita movie,Kareena Kapoor Khan,deepika padukone,javed akhtar,bollywood news in hindi

20 तक टली सुनवाई, अरेस्ट वारंट का खतरा

इस पर जावेद अख्तर के वकील जयकुमार भारद्वाज ने कहा कि कई नोटिस देने के बाद भी कंगना नहीं आ रही हैं। केस में जानबूझकर देरी की कोशिश की जा रही है। जज ने कहा कि हम 20 सितंबर तक सुनवाई को टाल रहे हैं। अगर कंगना नहीं आती है तो अरेस्ट वारंट जारी किया जाएगा। सुनवाई के दौरान जावेद अख्तर व उनकी पत्नी शबाना आजमी मौजूद थीं। पिछले हफ्ते बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना की मामले को रद्द करने की याचिका खारिज कर दी थी। अख्तर का आरोप है कि कंगना ने नेशनल टीवी पर उनकी गरिमा को चोट पहुंचाने वाली बातें कही हैं। अख्तर ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर दिए गए उनके इंटरव्यू का जिक्र किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर