न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना को कई बार मिलीं रेप की धमकियां, खोली इंडस्ट्री की पोल, निखिल की इस हरकत पर भड़कीं दलजीत

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब वह सांसद भी बन चुकी हैं, ऐसे में उनकी आवाज और बुलंद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Sep 2024 11:59:45

2 News : कंगना को कई बार मिलीं रेप की धमकियां, खोली इंडस्ट्री की पोल, निखिल की इस हरकत पर भड़कीं दलजीत

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब वह सांसद भी बन चुकी हैं, ऐसे में उनकी आवाज और बुलंद हो गई है। वह लगातार फिल्म इंडस्ट्री की पोल खोल रही हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में महिलाओं की स्थिति के बारे में बात की। कंगना का मानना है कि वहां महिलाओं का शोषण होता है। कंगना ने ‘न्यूज 18’ के चौपाल कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आपको पता है कि ये लोग महिलाओं का शोषण कैसे करते हैं? ये लोग महिलाओं को मैसेज करके घर डिनर पर बुलाते हैं।

आप कोलकाता दुष्कर्म वाले मामले में ही देख लीजिए। मुझे भी कई बार रेप की धमकियां मिली हैं। हमें पता है कि हम महिलाओं की इज्जत नहीं करते। फिल्म इंडस्ट्री भी कोई अलग नहीं है। कॉलेज बॉय महिलाओं पर कमेंट करते हैं। हीरो भी ऐसे ही हैं, वो कोई अलग नहीं हैं। वर्कप्लेस पर उनके साथ क्या होता है ये हम सभी जानते हैं। कंगना ने दिग्गज दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान का वो पुराना बयान याद दिलाया।

उन्होंने कहा कि एक बार सरोज खान से भी फिल्म इंडस्ट्री में बलात्कार और यौन उत्पीड़न के बारे में पूछा गया था। तब उन्होंने कहा था कि ‘बलात्कार तो करते हैं पर रोटी भी देते हैं।’ फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बेटियों की यही स्थिति है। उल्लेखनीय है कि कंगना इन दिनों अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म पहले 6 सितंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन विवादों के चलते इसे टाल दिया गया है। यह फिल्म दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जीवनी पर आधारित है।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,kangana rape threat,kangana film industry,emergency movie,dalljiet kaur,actress dalljiet kaur,nikhil pael,dalljiet nikhil

दलजीत कौर ने पिछले साल की थी निखिल पटेल के साथ शादी

एक्ट्रेस दलजीत कौर ने मार्च 2023 में बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी की थी और इस साल फरवरी में वह भारत लौट आईं। इसके बाद उन्होंने निखिल पर धोखा देने का आरोप लगाया। तब से दोनों के बीच सार्वजनिक तौर पर तकरार जारी है। दलजीत इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए निखिल पर निशाना साधती रहती हैं। दलजीत ने आरोप लगाया कि अलगाव के कुछ ही दिनों के भीतर निखिल किसी अन्य महिला को डेट कर रहे हैं।

इस बीच निखिल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें उनकी अंगुली में अंगूठी दिखी। इस पर दलजीत भड़क गईं। दलजीत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बधाई हो एसएन, इसे सोशल मीडिया पर फिर से प्रसारित करने के साहस की सराहना करनी चाहिए। आप दोनों ने बहुत अच्छा किया। एक बार फिर से अंगूठी पहन ली है निखिल। बहुत अच्छा। तुम बात करने से चूक रहे थे। तुम्हारी होने वाली पत्नी भी उसी स्थिति में लगती है, ध्यान आकर्षित करने वाली।”

दलजीत ने निखिल को याद दिलाया कि मुंबई में उनकी एक पत्नी हैं और उन्हें चेतावनी दी कि भारतीय न्याय उन्हें जल्द ही उनकी वैवाहिक स्थिति याद दिलाएगा। दलजीत ने केन्या सरकार को भी टैग किया और उनसे उन पर नजर रखने का आग्रह किया। उन्होंने निखिल पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान