न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना ने इस बात को लेकर की शाहरुख से तुलना, अजय-रकुल की ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पिछले साल राजनीति की दुनिया में एंट्री की। कंगना भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 8:58:28

2 News : कंगना ने इस बात को लेकर की शाहरुख से तुलना, अजय-रकुल की ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पिछले साल राजनीति की दुनिया में एंट्री की। कंगना भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर सांसद बन गई हैं। कंगना अब फिल्मों में तो कम ही दिख रही हैं, लेकिन वह हमेशा की जैसे अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब कंगना ने दिल्ली में हुई एक इवेंट में अपनी सक्सेस और स्ट्रगल को सुपरस्टार शाहरुख खान से कंपेयर किया। कंगना ने कहा कि मुझे इतनी सफलता क्यों मिली? शायद ही कोई और होगा जो गांव से आकर मेनस्ट्रीम में इतनी सफलता हासिल कर पाया हो। आप शाहरुख की बात कर लो, वो दिल्ली से हैं, उन्होंने कॉन्वेंट से पढ़ाई की है लेकिन वहीं, मैं एक ऐसे गांव से हूं, जिसके बारे में किसी ने सुना भी नहीं होगा।

मैं बेहद ईमानदार हूं, सिर्फ लोगों के साथ ही नहीं, बल्कि खुद के साथ भी, शायद इसलिए मेरे साथ ऐसा है, हो सकता है कई लोग मेरी इस बात से असहमत हों। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से कस्बे भामला में जन्मी और पली-बढ़ीं कंगना ने महज 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया, एक ऐसे सपने की तलाश में जिसकी कल्पना उनके जैसे कम ही लोग कर पाए थे। उन्होंने 19 साल की उम्र में 'गैंगस्टर' मूवी से बॉलीवुड में कदम रखा और तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इसके बाद उन्होंने 'वो लम्हे' और 'लाइफ इन अ मेट्रो' जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग की। साल 2008 में आई फिल्म 'फैशन' से उन्हें बड़ी पहचान मिली। कंगना की हिट फिल्मों में ‘क्वीन’, ‘कृष’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘मणिकर्णिका’ भी शामिल हैं। कुछ समय पहले रिलीज हुई कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ काफी विवादों से घिरी रही थी और बॉक्स ऑफिस पर आने के बाद भी हिट साबित नहीं हो पाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना 'क्वीन 2’ पर काम कर रही हैं। साथ ही वह आर माधवन के साथ आगामी प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,shahrukh khan,superstar shahrukh khan,kangana shahrukh,de de pyaar de 2,ajay devgn,rakulpreet singh

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी ‘दे दे प्यार दे 2’ मूवी

अजय देवगन, रकुलप्रीत सिंह और तब्बू की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस पर फैंस ने भरपूर प्यार लुटाया था। अब इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। आज मंगलवार (14 अक्टूबर) को ‘दे दे प्यार दे 2’ मूवी का ट्रेलर रिलीज हो गया। फिल्म को टी-सीरीज और लव फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इसके डायरेक्टर अंशुल शर्मा हैं। फिल्म में अजय और रकुल को इश्क लड़ाते हुए देखा जाएगा। साउथ इंडियन एक्टर आर माधवन सरप्राइज के रूप में रकुल के पिता के रोल में दिखेंगे।

फिल्म 14 नवंबर को थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है। पिछली फिल्म में रकुल, अजय के घर में जाकर रहती हैं। इस बार अजय, रकुल के पेरेंट्स के साथ रहने के लिए आए हैं। जैसे ही अजय, रकुल के घर में एंट्री लेते हैं माधवन शॉक्ड रह जाते हैं। रकुल माता-पिता से अजय की उम्र का झूठ बोलती हैं। अजय उन्हें पटाने की पूरी कोशिश करते हैं। इस बीच खूब हंगामा होता है। फिल्म में कॉमेडी के साथ इमोशन की रोलर-कोस्टर राइड देखने को मिलेगी।

फिल्म में मिजान जाफरी, रकुल को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। मिजान, अजय की पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ के दो बाइक वाले सीन को भी री-क्रिएट करते हैं। फिल्म में जावेद जाफरी, गौतमी कपूर, इशिता दत्ता, संजीव सेठ और जानकी वोडीवाला भी हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट 2023 में फाइनल हुई थी और मार्च 2024 में फिल्म की ऑफशियल अनाउंसमेंट हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह