न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करिश्मा के पूर्व पति के निधन पर कंगना ने शेयर की यह पोस्ट, अमिताभ को भारी पड़ी देरी, फैंस कर रहे ट्रॉल

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर ने गुरुवार (12 जून) को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका लंदन में हार्ट अटैक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 8:52:16

2 News : करिश्मा के पूर्व पति के निधन पर कंगना ने शेयर की यह पोस्ट, अमिताभ को भारी पड़ी देरी, फैंस कर रहे ट्रॉल

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर ने गुरुवार (12 जून) को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका लंदन में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। वे 53 साल के थे। बताया जा रहा है कि जब संजय मैदान में पोलो खेल रहे थे, तभी अचानक उनके मुंह में मधुमक्खी घुसी और यही हार्ट अटैक की वजह बन गई। कई सेलेब्स दुख जताने के साथ संजय को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस व भाजपा सांसद कंगना रनौत की रिएक्शन भी सामने आई है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया। कंगना ने लिखा, “एक और अविश्वसनीय घटना में संजय कपूर (करिश्मा कपूर के पूर्व पति) पोलो ग्राउंड पर थे।

एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई (हां, पोलो ग्राउंड पर मधुमक्खी) उसने उन्हें डंक मार दिया और उनकी सांस की नली बंद हो गई, वे सांस नहीं ले पा रहे थे इसलिए उन्होंने खेल को रोकने के लिए कहा लेकिन तुरंत ही हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई। मैं उन सभी विचित्र घटनाओं को समझने की कोशिश करना छोड़ चुकी हूं जो 2025 हमारे जीवन में ला रहा है। सभी सुरक्षित रहें और भगवान से प्रार्थना करते रहें।” बता दें संजय सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे।

संजय ने साल 2003 में करिश्मा के साथ शादी की थी। दोनों के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। साल 2014 में उनकी राहें जुदा हो गईं और साल 2016 में तलाक पर मुहर लग गई। संजय की पहली शादी साल 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी जो चार साल तक चली। उन्होंने साल 2017 में प्रिया सचदेव के साथ तीसरी शादी की। दोनों का एक बेटा है।

2 News : करिश्मा के पूर्व पति के निधन पर कंगना ने शेयर की यह पोस्ट, अमिताभ को भारी पड़ी देरी, फैंस कर रहे ट्रॉल

पहलगाम हमले के बाद अहमदाबाद हादसे पर भी अमिताभ ने देर तक साधी चुप्पी

गुरुवार (12 जून) को अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में कुल 265 लोग मारे गए। इस दुखभरी खबर ने सभी को अंदर तक झकझोर दिया। बॉलीवुड के अधिकतर एक्टर्स ने इस घटना को दुखद बताया, मगर अमिताभ बच्चन ने करीब 24 घंटे बाद रिएक्शन दी। इस बात के लिए उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रॉल किया जा रहा है। इससे पहले पहलगाम हमले पर भी कई दिनों तक अमिताभ ने चुप्पी साधी हुई थी, जिसके बाद फैंस ने उनसे सवाल करना शुरू कर दिया था। अब इस दर्दनाक हादसे पर जब अमिताभ ने देरी से दुख व्यक्त किया तो वे एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गए।

अमिताभ ने आज शुक्रवार को एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “हे भगवान! हे भगवान! हे भगवान! स्तब्ध! सुन्न! ईश्वर कृपा! हृदय से प्रार्थनाएं!” यह पोस्ट देखने के बाद यूजर्स ने बिग बी पर हमला बोल दिया। एक यूजर ने लिखा, “आप दूसरी दुनिया में रहते हो क्या?” दूसरे ने लिखा, “आज नींद खुली है क्या सर?” तीसरे ने लिखा, “आप लंबा सोते हैं क्या सर?” चौथे ने लिखा, “आपको अब पता चल रहा है क्या सर जी?”

पांचवें ने लिखा, “आज ??? हादसा तो कल हुआ था कहां थे आप।” छठे ने लिखा, “24 घंटे हो गए हैं।” दरअसल अमिताभ सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वे ट्विटर या इंस्टाग्राम पर लगभग रोजाना पोस्ट शेयर करते हैं। ऐसे में संवेदनशील मामलों में उनकी चुप्पी लोगों को अखरती है, जो उन्हें रोल मॉडल मानते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज