न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना बोलीं, 99% शादी में पुरुषों की गलती, अक्षय ने इस एक्टर की फिल्म का ट्रेलर किया रिलीज

एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह किसी भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Dec 2024 8:26:15

2 News : कंगना बोलीं, 99% शादी में पुरुषों की गलती, अक्षय ने इस एक्टर की फिल्म का ट्रेलर किया रिलीज

एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने में हिचकती नहीं हैं। अब कंगना ने बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड केस मामले पर भी बयान दिया है। कंगना ने बुधवार (11 दिसंबर) को संसद के बाहर मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि 99 प्रतिशत शादी में पुरुषों की गलती होती है। इस केस का रिव्यू तो होना ही चाहिए, साथ ही इस तरह की घटना से निपटने के लिए एक अलग बॉडी भी बनानी चाहिए।

अगर लोग शादी को एक धंधा बना लेंगे, तो दिक्कत होगी। अतुल से करोड़ों रुपए मांगे जा रहे थे, जो उसकी क्षमता से बाहर था। ये निंदनीय है। युवाओं पर इस तरह का बोझ नहीं होना चाहिए। जो उनकी सैलरी थी, वो उससे तीन गुना चार गुना ज्यादा प्रोवाइड करा रहे थे। फिर भी उनसे और पैसों की मांग की जा रही थी। इसके दबाव में उन्होंने सुसाइड किया। देश शॉक्ड है। सुभाष का वो वीडियो दिल दहलाने वाला है। शादी जब तक हमारी भारतीय परंपरा से जुड़ी हुई है, तब तक ठीक है। लेकिन जो कम्युनिजम, सोशलिज्म और एक तरह से निंदनीय फेमनिज्म का कीड़ा है इसमें, वो दिक्कत वाली बात है।

एक गलत महिला का उदाहरण लेकर जितनी महिलाओं को हर दिन प्रताड़ित किया जा रहा है, हम उसे नहीं झुठला सकते। उल्लेखनीय है कि बिहार के रहने वाले AI इंजीनियर अतुल ने बेंगलुरु के मराठाहल्ली स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली। सुसाइड से पहले उन्होंने करीब 2 घंटे का वीडियो शेयर करने के साथ 24 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उन्होंने पत्नी और ससुराल वालों पर हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं। कंगना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी मचअवेटेड मूवी ‘इमरजेंसी’ अब 17 जनवरी को रिलीज होगी। विवादों के कारण इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई थी। कंगना मूवी में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के रोल में दिखेंगी।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,atul subhash suicide,mp kangana ranaut,bengaluru techie atul subhash,Akshay Kumar,actor akshay kumar,mohanlal,akshay mohanlal,barroz : guardian of treasure

अक्षय ने 'बारोज : गार्डियन ऑफ ट्रेजर' का ट्रेलर रिलीज कर मोहनलाल की तारीफों के बांधे पुल

एक्टर अक्षय कुमार हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही उन्होंने अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ का पोस्टर जारी कर उसकी रिलीज डेट बताई थी। अक्षय ने आज बुधवार (11 दिसंबर) को मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की अपकमिंग फैंटेसी ड्रामा 'बारोज : गार्डियन ऑफ ट्रेजर' का हिंदी ट्रेलर लॉन्च किया। लॉन्च इवेंट में अक्षय ने बताया कि उन्होंने मोहनलाल की ज्यादातर फिल्में देखी हैं। साथ ही उनकी तारीफों के पुल बांध दिए।

अक्षय ने कहा कि हर किसी की तरह मैं भी मोहन सर का फैन हूं और मैंने उनकी कई फिल्में देखी हैं। मैंने वह फिल्म भी देखी जिसे मेरे सबसे अच्छे दोस्त प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। ‘दृश्यम’ एक्टर मोहनलाल ने भी अक्षय को बिजी शैड्यूल में से समय निकालने के लिए धन्यवाद दिया। बता दें ‘बारोज’ में मोहनलाल एक फ्रेंडली भूत के रोल में हैं। इस फिल्म से वे डायरेक्शन में भी कदम रखने जा रहे हैं। कहानी एक ऐसे खजाने की है जो एक महल में थिपा है और मोहनलाल इसे बचाते हैं। फिल्म क्रिसमस पर 25 दिसंबर को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार