साउथ के सुपरस्टार कमल हासन के बाद अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की मूवी शेरशाह की दिल खोलकर तारीफ की है। शेरशाह स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले रिलीज की गई थी। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट शेयर कर सिद्धार्थ और उनकी टीम को फिल्म में अच्छे काम की बधाई दी।
कंगना ने पहली पोस्ट में कैप्टन विक्रम बत्रा को श्रद्धांजलि दी और लिखा- नेशनल हीरो विक्रम बत्रा पालमपुर के एक हिमाचली लड़के थे जो कि बेहद पॉपुलर जवान थे। जब ये ट्रेजेडी हुई तो खबर हिमाचल में आग की तरह फैल गई और सबका दिल बैठ गया। मुझे याद है बचपन में ये खबर सुनकर कई दिनों तक मन उदास था।
Kangana Ranaut: “What a glorious tribute @SidMalhotra. Congratulations to the entire team, it was a big responsibility and you all excelled.” #KanganaRanaut #Shershaah
कैप्टन विक्रम बत्रा को क्या शानदार श्रद्धांजलि दी है : कंगना
दूसरी
पोस्ट में कंगना ने शेरशाह फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि क्या
शानदार श्रद्धांजलि दी है सिद्धार्थ मल्होत्रा, पूरी टीम को बधाई, यह एक
बड़ी जिम्मेदारी थी और आप सभी ने उसे पेश भी किया। शेरशाह फिल्ममेकर करण
जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तले बनी है। कंगना ने अप्रत्यक्ष रूप से करण की
भी तारीफ कर दी। कंगना फिल्ममेकर करण जौहर के साथ विवादों के लिए मशहूर
रही हैं, ऐसे में फैंस इस तारीफ को हजम नहीं कर पा रहे हैं। फिल्म का
निर्देशन विष्णु वर्धन ने किया है।
कंगना ने करण पर लगाया था नेपोटिज्म प्रमोट करने का आरोप
करीब
चार साल पहले कंगना ने करण के चैट शो 'कॉफी विद करण' में शिरकत की थी।
वहां उन्होंने करण पर बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को प्रमोट करने
का आरोप लगाया था। कंगना ने कहा था कि अगर वे कभी भी बायोग्राफी लिखेंगी
तो उसमें एक चैप्टर नेपोटिज्म पर होगा, जो करण को डेडिकेट होगा। पिछले साल
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भी कंगना ने करण को जमकर निशाने
पर लिया था।













