न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना ने की आर्यन खान की तारीफ तो फैंस हुए हैरान, कृति सेनन ने ऐसे किया कबीर बहिया को बर्थडे विश

एक्ट्रेस व पोलिटिशियन कंगना रनौत को सुर्खियों में रहना पसंद है। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं और हमेशा कुछ न कुछ ऐसा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Nov 2024 12:49:07

2 News : कंगना ने की आर्यन खान की तारीफ तो फैंस हुए हैरान, कृति सेनन ने ऐसे किया कबीर बहिया को बर्थडे विश

एक्ट्रेस व पोलिटिशियन कंगना रनौत को सुर्खियों में रहना पसंद है। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं और हमेशा कुछ न कुछ ऐसा बयान देती हैं जो सबका ध्यान खींच लेता है। कंगना फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से चले आ रहे नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) के खिलाफ हैं। वह हमेशा इस बात का खुलकर विरोध करती हैं कि बॉलीवुड में फिल्मी बैकग्राउंड वाले लोगों को ही आगे बढ़ाया जाता है, जबकि दूसरे लोग भी मेहनती और प्रतिभावान होते हैं। ऐसे में सेलेब्स किड्स हमेशा उनके निशाने पर रहते हैं।

हालांकि इस दफा उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की तारीफ कर सबको चौंका दिया। कंगना ने इसका कारण भी बताया है, जो उनकी सोच के अनुसार ही है। दरअसल आर्यन जल्द ही डायरेक्टर के रूप में ओटीटी पर अपना डेब्यू करने वाले हैं। साल 2025 में उनकी वेब सीरीज आएगी। इसकी घोषणा नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर की गई है। इसमें लिखा है, “नेटफ्लिक्स पर बॉलीवुड का ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा! पेश है आर्यन खान के निर्देशन में पहली बार एक बिल्कुल नई सीरीज, जो जल्द ही आ रही है।”

पोस्टर पर लिखा है, “इस 2025 में नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज बॉलीवुड की सीरीज के लिए पहली बार एक साथ आ रहे हैं। जिसे गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है और इसे आर्यन खान ने लिखा और क्रिएट किया है।” इस पर कंगना ने रिएक्शन दी है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा, “ये अच्छी बात है कि फिल्मी फैमिली के बच्चे अब कुछ नया करने के लिए तैयार हैं।

अब वो मेकअप लगाकर, वजन कम करके ये नहीं सोचते कि वो एक्टर हैं। हमें साथ आकर इंडियन सिनेमा को आगे बढ़ाना चाहिए, कैमरे के पीछे हमें और लोगों की जरूरत है। ये अच्छी बात है कि आर्यन खान ने एक्टिंग के बजाय डायरेक्शन को चुना। वो फिल्ममेकर और राइटर के तौर पर बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। 2025 में रेड चिलीज और नेटफ्लिक्स बॉलीवुड की एक अलग तरह की सीरीज लेकर आ रहे हैं।”

kangana ranaut,actress kangana ranaut,aryan khan,shahrukh khan,kangana aryan,netflix,kriti sanon,kabir bahia,kriti kabir,kabir birthday

कृति और कबीर की नजदीकियों को लेकर लंबे समय से लग रही हैं अटकलें

एक्ट्रेस कृति सेनन और बिजनेसमैन कबीर बहिया के अफेयर को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें चल रही हैं। दोनों ने अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं बोला है। हालांकि सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तस्वीरें या वीडियो आते हैं, जिनसे लगता है कि उनके बीच कोई खास रिश्ता है। अब एक बार फिर कुछ ऐसे ही संकेत मिले हैं। मंगलवार (19 नवंबर) को कबीर का जन्मदिन था। इस खास मौके पर कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कबीर के साथ एक फोटो शेयर की है।

ऐसा लग रहा है जैसे दोनों दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। कपल स्माइल करते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। कृति ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे K! तुम्हारी मासूम स्माइल हमेशा जिंदा रहे!” फैंस दोनों के दुबई में होने का अनुमान लगा रहे हैं क्योंकि दो दिन पहले कबीर ने सेम लोकेशन और कपड़ों में कई तस्वीरें शेयर की थीं। बीच किनारे वो वही काली टी-शर्ट और सनग्लासेज पहने थे। तस्वीरें दुबई के द पाम जुमेराह में क्लिक की गई थीं।

कृति ने इस पोस्ट पर दिल वाली इमोजी बनाकर रिएक्ट किया था। बता दें कबीर ब्रिटेन के एक बिजनेसमैन हैं। कृति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म काजोल और शाहीर शेख के साथ ‘दो पत्ती’ थी, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री