न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना ने रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा गाना, सुष्मिता ने शेयर किया ‘आर्या 2’ की शूटिंग का अनुभव

एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी न किसी कारण से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वे अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कंगना ने अब 'प्यार की बाहों में सिमटी' ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 4:50:55

कंगना ने रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा गाना, सुष्मिता ने शेयर किया ‘आर्या 2’ की शूटिंग का अनुभव

एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी न किसी कारण से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वे अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कंगना ने अब 'प्यार की बाहों में सिमटी' एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। कंगना ने कैप्शन में लिखा- 'तेरे लिए हम है जिए.... कितने सितम हमपे सनम...' कंगना की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंगना को किसी से प्यार हो गया है। इसके बाद कंगना ने अपने बचपन की फोटो शेयर की और लिखा, ‘मैं एक आम लड़की हूं, मुझमें कुछ स्पेशल नहीं है सिवाय इसके कि मैं प्यार में विश्वास रखती हूं क्योंकि इसके जरिए ही मैं इस खूबसूरत दुनिया में आई हूं।’

कुछ ही दिनों पहले कंगना ने अपनी शादी को लेकर भी बात की थी। कंगना एक समिट में शामिल हुईं, जहां उन्होंने इस बारे में बात की और कहा कि वे अगले 5 साल में शादी करना चाहती हैं और खुद को मां के तौर पर देखती हैं। जल्द ही उनके पार्टनर के बारे में सबको पता चल जाएगा। उल्लेखनीय है कि 'तेरे लिए हम है जिए.... साल 2004 में आई शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म वीर जारा का एक सुपरहिट गाना है जिसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। पूर्व में कंगना का नाम ऋतिक रोशन, आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन के साथ जुड़ चुका है। कंगना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वे धाकड़, तेजस और इंदिरा गांधी पर बनी फिल्म में नजर आएंगी।

kangana ranaut,sushmita sen,actress kangana ranaut,actress sushmita sen,arya 2,bollywood news in hindi

हम अब लॉकडाउन स्पेशलिस्ट बन गए हैं : सुष्मिता

डिज्नी प्लस हॉटस्टार, एंडेमोल शाइन इंडिया और राम माधवानी फिल्म्स सुष्मिता सेन अभिनीत आर्या सीजन 2 की पेशकश करने के लिए उत्साहित हैं। आर्या के दूसरे सीजन की रिलीज से पहले सुष्मिता ने महामारी के बीच शो की शूटिंग करने पर अपना अनुभव साझा किया है। सुष्मिता बताती हैं कि हम अब लॉकडाउन स्पेशलिस्ट बन गए हैं। हम या तो लॉकडाउन के दौरान रिलीज होते हैं या उसके दौरान शूट करते हैं, यह हमारी नई बात है। जब हमने आर्य 2 के लिए शूटिंग पूरी की, तो हमारे फेयरवेल पर, हमने कहा कि हम कितने भाग्यशाली थे कि हम महामारी के दौरान काम कर रहे थे। बहुत सारे लोग थे जिन्हें घर पर बैठना पड़ा था, लेकिन यह टीम वर्क की एक अच्छी परिणति भी है। हमारे पास डिज्नी+हॉटस्टार, राम माधवानी फिल्म, संपूर्ण क्रू और कास्ट एक साथ थे। हर कोई बस नियमों का पालन करने और इसे संभव बनाने में लगा था। माई गॉड!

kangana ranaut,sushmita sen,actress kangana ranaut,actress sushmita sen,arya 2,bollywood news in hindi

बबल की परिभाषा अब मेरे दिमाग में हमेशा के लिए अंकित हो गई है। किसी भी क्रू मेंबर के लिए पीपीई किट में काम करना, सिर से पैर तक कवर रहकर दिन में 10 घंटे तक काम करना गंभीर रूप से कठिन है। हमें जयपुर में शूट करना था जो आर्य का होमटाउन है और निश्चित रूप से मुंबई में पैचवर्क किया गया था, इसलिए लॉकडाउन के दौरान हमारे शेड्यूल को काफी हद तक पूरा कर लिया गया था। आर्या का दूसरा सीजन एक मां की अपराध की अंधेरी दुनिया और अपने परिवार और बच्चों पर दुश्मनों से लड़ने की यात्रा का अनुसरण करता है। सुष्मिता आर्य सरीन की भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगी। वेबसीरीज में अभिनेता सिकंदर खेर, विकास कुमार, मायो साराओ, अंकुर भाटिया, आकाश खुराना, दिलनाज ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो