न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना-अख्तर की कानूनी लड़ाई खत्म, एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट, ईशा ने BB 18 को लेकर किया यह खुलासा

एक्ट्रेस व हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत तथा दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर के बीच लंबे समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Feb 2025 7:33:52

2 News : कंगना-अख्तर की कानूनी लड़ाई खत्म, एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट, ईशा ने BB 18 को लेकर किया यह खुलासा

एक्ट्रेस व हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत तथा दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर के बीच लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई आज शुक्रवार (28 फरवरी) को खत्म हो गई। दोनों ने मध्यस्थता के जरिए आपस में सुलह कर ली। यह मानहानि का केस था जो अख्तर ने कंगना के खिलाफ दर्ज कराया था। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अख्तर के साथ फोटो शेयर करते हुए केस खत्म होने की जानकारी शेयर की है। इतना ही नहीं कंगना ने यह भी बताया कि अख्तर उनकी अगली फिल्म के लिए गाने लिखने को भी तैयार हो गए हैं।

कंगना ने लिखा, “जावेद जी और मैंने अपनी कानूनी लड़ाई (मानहानि केस) को मध्यस्थता के जरिए खत्म कर लिया है। इस मध्यस्थता के दौरान जावेद जी का स्वभाव काफी नम्र और विनीत भरा रहा। उन्होंने मेरे डायरेक्शन में बनने वाली अगली फिल्म के लिए गाने लिखने पर भी रजामंदी दे दी है।” हालांकि इससे पहले पिछले साल भी दोनों के बीच केस खत्म करने को लेकर सहमति बन गई थी लेकिन संसदीय कामों में बिजी होने से कंगना उपस्थित नहीं हो पाई थीं। कंगना ने आज बांद्रा के कोर्ट में कहा कि वह आगे ऐसा बयान नहीं देंगी। इस दौरान अख्तर भी कोर्ट में मौजूद थे।

कंगना के वकील रिजवान सिद्धीकी और अख्तर के वकील जय कुमार भारद्वाज ने दलीलें रखीं। सुलह एक मीडिएटर की वजह से हुई। कंगना ने कहा कि उस समय बयान एक गलतफहमी के कारण दिया था। इसे मैं वापस लेती हूं। सिद्धीकी ने कहा कि हम काफी समय से मध्यस्थता की तलाश कर रहे थे। हमने ड्राफ्ट भी एक-दूसरे से साझा किए थे। आखिरकार, हमने मामला सुलझा लिया। कोई समस्या नहीं थी, बस शब्दों को तय किया जाना था, जो आज किया गया। हमने ड्राफ्ट तैयार किया, उस पर हस्ताक्षर किए और दोनों मामले आज वापस ले लिए गए। बता दें कि मामला कंगना और ऋतिक रोशन से जुड़ा हुआ है। साल 2016 में कंगना का ऋतिक से विवाद मामले ने काफी तूल पकड़ा था।

कंगना ने कई इंटरव्यू में ऋतिक पर खुलकर आरोप लगाए थे। इसके बाद एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि ऋतिक से विवाद के बीच उनके करीबी अख्तर मुझसे मिले थे। उस मीटिंग में अख्तर ने मुझसे ऋतिक से माफी मांगने को कहा था। जब कंगना का यह इंटरव्यू सामने आया तो इस पर अख्तर ने आपत्ति जताई और उन्होंने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा कर दिया। बाद में कंगना ने भी अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी।

2 News : कंगना-अख्तर की कानूनी लड़ाई खत्म, एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट, ईशा ने BB 18 को लेकर किया यह खुलासा

भारती-हर्ष के पॉडकास्ट में ईशा सिंह ने कहा कि मैंने ये बात किसी को बताई नहीं है…

ईशा सिंह इस साल खत्म हुए ‘बिग बॉस 18’ में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं। अब ईशा ने शो से जुड़ा एक राज खोल दिया है। ईशा ने खुलासा किया है कि वैसे तो घर में घड़ी नहीं होने से किसी को भी समय मालूम नहीं होता था, लेकिन उन्हें सही समय पता चल जाता था। ईशा ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में इस ट्रिक के बारे में बताया। ईशा ने कहा कि मैंने ये बात किसी को बताई नहीं है, वहां पर एक माइक्रोवेव होता था, ठीक है। अब शातिरपना क्या किया?

हम लोगों ने उस पर टाइम सेट कर लिया। पहले इन लोगों ने उस पर कुछ उल्टा टाइम सेट किया था। हमें एक बार पता चल गया टाइम सही चल रहा है। अब वो टाइम हम देखने लग गए, तो हम इशारों में बात करते थे। तो हमें पता होता था 4:30 बजे बैटरी चेंज होती है, इतनी बजे ये बज रहा है और 8:30 बज रहे हैं और बिल्कुल एग्जैक्ट टाइम आने लग गया उस पर। एक बार गलती से किसी के मुंह से निकल गया कि देखकर आ कितना टाइम हो रहा है?

उन्होंने माइक्रोवेव बदल दिया। अब तीन दिन तो हम मुश्किल में रहे, लेकिन हमने फिर सेट कर दिया, वो फिर सेट हो गया। तो लास्ट के 20-25 दिन हमें एग्जैक्ट टाइम पता चलने लग गया था। उल्लेखनीय है कि BB 18 में ईशा और अविनाश मिश्रा के बीच काफी नजदीकियां देखी गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड