न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना के खिलाफ केस दर्ज, अमिताभ ने कमला पसंद को भेजा नोटिस, दीपिका-शोएब ने खोया प्यारा सदस्य

विवादित बयानों के लिए चर्चित एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Nov 2021 1:21:07

कंगना के खिलाफ केस दर्ज, अमिताभ ने कमला पसंद को भेजा नोटिस, दीपिका-शोएब ने खोया प्यारा सदस्य

विवादित बयानों के लिए चर्चित एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीपीसी) ने कंगना के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। इंस्टाग्राम पर सिख समुदाय के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में समिति ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद मंदिर मार्ग थाने की साइबर सेल में शनिवार को कंगना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। समिति ने कहा कि सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए वह पोस्ट जानबूझकर तैयार की गई और आपराधिक मंशा से उसे शेयर किया गया।

इसलिए हम आपसे प्राथमिकता के आधार पर इस शिकायत पर संज्ञान लेने और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं। सोशल मीडिया पर हाल में की गई अपनी पोस्ट में कंगना ने किसानों के प्रदर्शन को ‘खालिस्तानी आंदोलन’ बताया। कंगना ने सिख समुदाय के खिलाफ ‘आपत्तिजनक और अपमानजनक’ भाषा इस्तेमाल की। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में तंज कसते हुए लिखा, 'खालिस्तानी आतंकवादी आज भी सरकार की बाहें मरोड़ सकते हैं। पर हमें नही भूलना चाहिए कि एकमात्र महिला प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने जूते के नीचे मच्छर की तरह कुचल दिया था। उन्होंने देश को चाहे जितनी यातनाएं दी हो पर देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मृत्यु के दशकों बाद भी लोग उनके नाम से कांपते हैं। हमें आज भी ऐसा ही नेता चाहिए।

kangana ranaut,amitabh bachchan,cuddle dog,kamala pasand,farmers,dipika,shoaib,bollywood news in hindi

अमिताभ को करना पड़ा था ट्रोलिंग का सामना

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को पिछले दिनों पान मसाला ब्रांड कमला पसंद का विज्ञापन करने के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने 79वें जन्मदिन पर कमला पसंद के साथ अनुबंध खत्म कर दिया था। कॉन्ट्रेक्ट समाप्त होने के बाद भी कमला पसंद ने अमिताभ वाले विज्ञापन बंद नहीं किए। अब इस संबंध में अमिताभ ने कमला पसंद को कानूनी नोटिस भेजा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ ने कमला पसंद को लीगल नोटिस भेजा है। सूत्र ने बताया है कि कमला पसंद को अमिताभ के साथ टीवी विज्ञापनों के प्रसारण पर तुरंत रोक लगाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा गया है।

यह नोटिस तब भेजा गया जब यह देखा गया कि एंडोर्समेंट एग्रीमेंट की समाप्ति के बावजूद कमला पसंद ने इसे नजरअंदाज किया और अमिताभ से संबंधित टीवी विज्ञापनों को जारी रखा। उल्लेखनीय है कि फिल्मों के अलावा अमिताभ विज्ञापनों से बढ़िया कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वे प्रत्येक विज्ञापन के लिए 3 से 8 करोड़ रुपए तक फीस लेते हैं। वे कैडबरी, नवरत्न तेल, डॉ. फिक्सिट और गुजरात टूरिज्म जैसे ब्रांड्स को प्रमोट करते हैं।

kangana ranaut,amitabh bachchan,cuddle dog,kamala pasand,farmers,dipika,shoaib,bollywood news in hindi

शोएब-दीपिका ने वीडियो शेयर कर जताया दुख

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इन दिनों काफी दुखी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके अपना दुख जाहिर किया है। शोएब ने यूट्यूब से एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें यह स्टार कपल रोता नजर आ रहा है। दीपिका ने बताया कि उनके घर के सबसे प्यारे सदस्य ‘कडल’ का निधन हो गया है। कडल उनके ‘डॉग’ का नाम है। वे उसे फैमिली मेम्बर की तरह मानते थे।

हमने कुछ दिन पहले ‘कडल’ को खो दिया। वह काफी दिनों से बीमार था। उसे अस्थमा था साथ ही साथ कैंसर से भी पीड़ित था। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हमें पता नहीं था कि यह कडल के साथ आखिरी तस्वीर होगी। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके ‘कडल’ के निधन की जानकारी दी थी। फोटो उसके निधन से एक दिन पहले की है जब दीपिका उसे डॉक्टर के पास ले गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर