न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना ने मनाली में खोला कैफे, दीपिका को याद दिलाया वादा, हो सकती हैं पहली कस्टमर

कंगना रनौत ने मनाली में कैफे खोला है जिसका शुभारंभ वे वैलेंटाइन डे पर करने जा रही हैं। उन्होंने इसकी घोषणा भी कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Feb 2025 2:08:27

कंगना ने मनाली में खोला कैफे, दीपिका को याद दिलाया वादा, हो सकती हैं पहली कस्टमर

अभिनय, निर्देशन, फिल्म मेकिंग और राजनीति में अपने हाथ आजमाने के बाद अब कंगना रनौत व्यवसायी भी बन गई हैं। कंगना रनौत ने मनाली में कैफे खोला है जिसका शुभारंभ वे वैलेंटाइन डे पर करने जा रही हैं। उन्होंने इसकी घोषणा भी कर दी है। उन्होंने अपने कैफे की पहली कस्टमर दीपिका पादुकोण को बनाने की योजना बनाई है। उन्होंने दीपिका पादुकोण को उनका किया वादा याद दिलाया है जब दीपिका ने कंगना से कहा था कि यदि वे कैफे खोलती हैं तो वे उनकी पहली कस्टमर होंगी।

कंगना ने दीपिका को याद दिलाया उनका वादा

कंगना ने अपने कैफे खुलने की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे एक राउंड टेबल इंटरव्यू में हैं और दीपिका पादुकोण भी वहां मौजूद हैं। कंगना वीडियो में कहती हैं, 'मैं एक ऐसा रेस्टोरेंट खोलना चाहती हूं जहां पूरी दुनिया भर के क्विजिन (व्यंजन) हों। मैंने काफी क्विजिन ट्राई की हैं, मैं चाहती हूं कि उसमें कुछ यूनिक रेसिपी भी हों'। इस पर दीपिका कहती हैं, 'अगर वे रेस्टोरेंट खोलेंगी तो मैं उसकी पहली क्लाइंट बनना पसंद करुंगी'। इस बात पर सब हंसते हैं, इंटरव्यू में कंगना, दीपिका के अलावा विद्या बालन और निमरत कौर भी हैं। वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन लिखा, 'अगर बातों को सही करने का कोई चेहरा होता तो वो मैं हूं और दीपिका पादुकोण आपने वादा किया था कि आप मेरी पहली कस्टमर बनेंगी'।

वैलेंटाइन डे पर खुलेगा कैफे

कंगना के इस कैफे का नाम 'द माउंटेन स्टोरी' है जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'मेरा बचपन का सपना पूरा हो गया, हिमालय की गोद में मेरा नया कैफे 'द माउंटेन स्टोरी', ये एक लव स्टोरी है। 'द माउंटेन स्टोरी' 14 फरवरी को खुलने जा रहा है। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'हिमालय से मुझे प्यार है, नदियां और जंगल में मेरा दिल बसता है, और सितारे मेरे सपने हैं'।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ