न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना ने मोनालिसा की तारीफ कर दीपिका सहित इन एक्ट्रेस पर उठाया सवाल, इस फिल्म में दिखेंगे जॉन-प्रियंका

प्रयागराज में जारी महाकुंभ 2025 की सेंसेशन बनी इंदौर की मोनालिसा की नेचुरल ब्यूटी पर हर कोई फिदा हुए जा रहा है। वह सोशल मीडिया

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Jan 2025 8:43:42

2 News : कंगना ने मोनालिसा की तारीफ कर दीपिका सहित इन एक्ट्रेस पर उठाया सवाल, इस फिल्म में दिखेंगे जॉन-प्रियंका

प्रयागराज में जारी महाकुंभ 2025 की सेंसेशन बनी इंदौर की मोनालिसा की नेचुरल ब्यूटी पर हर कोई फिदा हुए जा रहा है। वह सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से छायी हुई हैं। लोगों को मोना की आंखें और खूबसूरती इतनी पसंद आई कि उनकी तुलना मोनालिसा से की जाने लगी। इस बीच एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने भी उनकी तारीफ के कसीदे गढ़ दिए हैं। कंगना ने मोना की तारीफ करते हुए उन लोगों पर सवाल उठा दिए जो ग्लैमर वर्ल्ड में सिर्फ व्हाइट टोन वाली हीरोइन को ही तवज्जो देते हैं।

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “ये छोटी लड़की अपनी नेचुरल ब्यूटी की वजह से इंटरनेट सनसनी बन गई है। लेकिन मुझे उन लोगों से नफरत हो रही हैं जो उसे फोटोज और इंटरव्यू के लिए परेशान कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मैं खुद को यह सोचने से नहीं रोक पा रही लोग ग्लैमर वर्ल्ड में डार्क और डस्की टोन को पसंद क्यों नहीं करते। क्या लोग यंग एक्ट्रेसेस को वैसे ही प्यार करते हैं जैसे अनु अग्रवाल, काजोल, दीपिका, बिपाशा और रानी मुखर्जी को करते थे।

अब सारी एक्ट्रेसेस इतनी गोरी कैसे हो गईं वो भी जो अपनी जवानी में डार्क और डस्की स्किन टोन की थी। जो लोग मोनालिसा को पसंद कर रहे हैं वे वैसे ही न्यूकमर्स को क्यों नहीं करते? क्या बहुत लेजर और ग्लूटाथिऑन के इंजेक्शन लगवाए जा रहे हैं।” गौरतलब है कि इंदौर से परिवार संग महाकुंभ पहुंचीं मोना रुद्राक्ष की माला बेच रही थीं।

मोना का सांवला रंग और मोटी-मोटी आंखें लोगों को खूब भा रही है। दूसरी ओर, अगर कंगना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो जनवरी में ही रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी फ्लॉप हो गई। हालांकि लोगों ने उनकी एक्टिंग को सराहा। कंगना ने इसमें दिवगंत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाया है।

kangana ranaut,actress kangana ranaut,monalisa,prayagraj,mahakumbh 2025,deepika padukone,kajol,bipasha basu,priyanka chopra,john abraham,dostana,ss rajamouli,mahesh babu

राजामौली की अगली फिल्म में महेश बाबू के साथ होंगे जॉन और प्रियंका

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त से हिंदी सिनेमा से गायब हैं और विदेशी प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं। बॉलीवुड में उनकी पिछली फिल्म साल 2019 में आई ‘स्काई इज द पिंक’ थी। अब वह भी से भारतीय फिल्मों में काम करने को तैयार हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता और निर्माता जॉन अब्राहम ‘दोस्ताना’ की को-स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ काम कर सकते हैं।

दोनों स्टार RRR फेम एसएस राजामौली की अगली फिल्म में फिर से साथ काम करेंगे। न्यूज24 ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि पहले इस भूमिका के लिए पृथ्वीराज सुकुमारन के नाम पर विचार किया गया था, लेकिन बात नहीं बन पाई। अब जॉन, प्रियंका के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। उनके साथ उनके कई सीन हैं और शूटिंग हैदराबाद में ही होगी।

इससे पहले ऐसी भी खबरें थी कि प्रियंका, राजामौली की उस फिल्म में भी उपस्थिति दर्ज कर सकती हैं जिसमें महेश बाबू लीड रोल में हैं। हाल ही जब राजामौली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महेश बाबू के पासपोर्ट की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में ‘कैप्चर’ लिखा था। इस पर प्रियंका ने रिएक्शन देते हुए ‘आखिरकार’ लिखकर राजामौली की फिल्म में अपनी भागीदारी की पुष्टि की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री