न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोविड-19 को मात देकर घर लौटे कमल हासन, विनोद दुआ के निधन पर बेटी मल्लिका ने लिखा इमोशनल नोट

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार व राजनेता कमल हासन के चाहने वालों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें कोविड-19 के हल्के लक्षण के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Dec 2021 12:47:09

कोविड-19 को मात देकर घर लौटे कमल हासन, विनोद दुआ के निधन पर बेटी मल्लिका ने लिखा इमोशनल नोट

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार व राजनेता कमल हासन के चाहने वालों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें कोविड-19 के हल्के लक्षण के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और इस बात की जानकारी खुद कमल ने अपने एक बयान के जरिए शुभचिंतकों को दी। कमल को शनिवार को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से घर लौटने के बाद कमल ने कहा कि वे संक्रमण से जल्द ही ठीक हो गए हैं। कमल ने अपनी पोस्ट के जरिये डॉक्टर जेएसएन. मूर्ति को उनके साथ भाई जैसा व्यवहार करने के लिए शुक्रिया बोला।

इसी के साथ कमल ने उन सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद किया, जो उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। कमल ने सभी लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने के लिए भी गुजारिश की। उल्लेखनीय है कि कमल अमेरिका से लौटने के बाद पॉजिटिव पाए गए थे। कमल ने बॉलीवुड में भी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्म एक दूज के लिए, सदमा, सागर सुपरहिट रही थीं। वे मक्कल माईम (एमएनएम) पार्टी के संस्थापक हैं।

विनोद दुआ को इन बॉलीवुड हस्तियों ने भी दी श्रद्धांजलि

मशहूर पत्रकार विनोद दुआ (67) अब इस दुनिया में नहीं रहे। वे कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। विनोद के निधन की पुष्टि करते हुए उनकी बेटी एक्ट्रेस, कॉमेडियन व लेखिका मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट लिखा है। विनोद इस साल की शुरुआत में कोविड-19 से ग्रस्त हुए थे, जिसके बाद उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी पद्मावती ‘चिन्ना' दुआ का भी जून में कोविड-19 के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के बाद निधन हो गया था। मल्लिका ने लिखा, “पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है।

वे हमेशा बेपहरवाह, निडर और असाधारण रहे। उनकी जिंदगी अनूठी रही। रेफ्यूजी कॉलोनी से लेकर दिल्ली तक उन्होंने 42 साल के दौरान पत्रकारिता के उच्चतम पैमानों को छुआ। हमेशा सच के साथ रहे। वे अब मॉम और अपनी पत्नी चिन्ना के पास पहुंच गए हैं। स्वर्ग में भी शायद वे एक साथ गाते, खाना बनाते, यात्रा करते हुए एक-दूसरे का सहारा बनें।”

बॉलीवुड सेलेब्स विक्की कौशल, दीया मिर्जा, गौहर खान, सोनाली बेंद्रे, जेमी लीवर, ताहिरा कश्यप, फरहान अख्तर, विशाल ददलानी, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा ने विनोद दुआ को अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो