न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कमल हासन ने किया कंफर्म, रजनीकांत के साथ कर रहे हैं मूवी, जानें-कब रिलीज होगी ‘द फैमिली मैन 3’

रजनीकांत और कमल हासन साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं। वे कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनके लिए लोगों में अलग ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 8:58:55

2 News : कमल हासन ने किया कंफर्म, रजनीकांत के साथ कर रहे हैं मूवी, जानें-कब रिलीज होगी ‘द फैमिली मैन 3’

रजनीकांत और कमल हासन साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं। वे कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनके लिए लोगों में अलग ही दीवानगी नजर आती है और वे उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार यह खबरें सामने आ रही थीं कि दोनों साथ काम करने वाले हैं। उन्हें स्क्रीन शेयर किए 46 साल बीत गए हैं। अब लग रहा है कि दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि कमल ने कंफर्म कर दिया है कि वे रजनीकांत के साथ एक बार फिर से काम करने जा रहे हैं। हाल ही में दुबई में आयोजित हुए नेक्सा सीमा अवार्ड 2025 में कमल भी शामिल हुए।

यहां पर जब उनसे मीडिया में चल रही खबरों को लेकर यह पूछा गया कि क्या यह अटकलें सच हैं? इसके जवाब में कमल ने कहा कि हम बहुत पहले एक हो गए थे लेकिन अलग इसलिए हो गए थे क्योंकि वे एक ही बिस्किट बांटकर हमें आधा-आधा देते थे। हम दोनों को पूरा बिस्किट चाहिए था और हमें वह मिल गया। हमने उसका भरपूर आनंद भी लिया। अब हम आधे बिस्कुट से संतुष्ट हैं इसलिए फिर से एक साथ काम करने के लिए आ गए हैं। इस दौरान कमल को रजनीकांत से कंपिटीशन के मुद्दे पर बात करते हुए भी देखा गया। कमल ने कहा कि मेरे और रजनीकांत के बीच प्रतिस्पर्धा दर्शकों ने पैदा की है।

हमने कभी भी एक-दूसरे को प्रतिस्पर्धी के तौर पर नहीं देखा। हम दोनों बहुत पहले तय कर चुके थे कि हम ऐसे ही रहेंगे और लोगों के बीच मिसाल कायम करेंगे। वे भी ऐसे ही रहे हैं और मैं भी ऐसा ही रहा हूं। दर्शकों के लिए हमारा यह रियूनियन भले कमर्शियल रूप से हैरान करने वाला है लेकिन हमारे लिए उतना आश्चर्यजनक नहीं है। हमें इस बात की खुशी है कि जो बहुत पहले हो जाना था वह अब होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज की फिल्म में दिखाई देंगे। वे पहले भी लोकेश के साथ काम कर चुके हैं। रजनीकांत को हाल ही में लोकेश की ‘कुली’ और कमल को 2022 में ‘विक्रम’ में काम करते हुए देखा गया था। बता दें दोनों स्टार बॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय हैं और कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

kamal hassan,superstar kamal hassan,rajinikanth,superstar rajinikanth,kamal rajinikanth,darshan kumar,manoj bajpayee,the family man 3

दर्शन कुमार ने कहा, ‘द फैमिली मैन 3’ में जुड़े हैं दो नए स्टार

एक्टर मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन’ ओटीटी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज है। इसके अब तक दो सीजन आ चुके हैं और दोनों ही जबरदस्त हिट रहे हैं। अब हर कोई ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस सीरीज में मेजर समीर का किरदार निभाने वाले एक्टर दर्शन कुमार ने हिट स्पाई-थ्रिलर के सीजन 3 की रिलीज डेट कंफर्म कर दी है। दर्शन ने जूम टीवी के साथ बातचीत में कहा कि ‘द फैमिली मैन 3’ बहुत जल्दी आने वाली है, 2-3 महीने के अंदर आ जाना चाहिए।

इस बार मेजर समीर आपको सरप्राइज देगा। वो एक मास्टरमाइंड है। इसने इंडिया के खिलाफ लोगों को लाया है। मेजर समीर इस बार बहुत कुछ कर देगा। तीसरे सीजन में जयदीप अहलावत और निमरत कौर कौर ‘द फैमिली मैन’ की प्राइमरी कास्ट में शामिल होंगे। अपने नए को-स्टार्स की तारीफ करते हुए दर्शन ने कहा कि कमाल के दो नए चेहरे जुड़े हैं हमारे साथ तो और भी अच्छा होने वाला है। मनोज, शारिब हाशमी, दर्शन, प्रियामणि और अन्य कलाकारों के साथ राज और डीके द्वारा निर्देशित इस स्पाई थ्रिलर का प्रीमियर 2025 के अंत से पहले अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

बता दें कि साल 2019 में अपनी शुरुआत के बाद से ‘द फैमिली मैन’ भारत की सबसे सफल वेब सीरीज में से एक है। 27 जून को शो का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज किया गया था। इसमें श्रीकांत (मनोज) और सुचित्रा (प्रियामणि) ट्रेन में सफर करते दिखते हैं। एक सहयात्री उनसे पेशा पूछता है तो श्रीकांत कहते, “मैं रिश्तों और जीवन का काउंसलर हूं।” इसके बाद धमाकेदार एक्शन, पीछा और रोमांच से भरपूर सीन नजर आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह