न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कमल हासन हुए 70 के, बेटी श्रुति ने लिखा इमोशनल नोट, सामने आया ‘ठग लाइफ’ का पोस्टर-टीजर

साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन आज गुरुवार (7 नवंबर) को 70 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनके चाहने वाले प्रशंसक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Nov 2024 1:27:23

2 News : कमल हासन हुए 70 के, बेटी श्रुति ने लिखा इमोशनल नोट, सामने आया ‘ठग लाइफ’ का पोस्टर-टीजर

साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन आज गुरुवार (7 नवंबर) को 70 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनके चाहने वाले प्रशंसक और मनोरंजन जगत के साथी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भर-भरकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। कमल की बेटी एक्ट्रेस श्रुति हासन ने भी उन्हें स्पेशल स्टाइल में विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने पिता की जिम की एक फोटो पोस्ट की। इसमें कमल एथलीजर पहने हुए हैं, जबकि श्रुति पूरी तरह सजी-धजी हैं। यह पीछे से ली गई फोटो है।

श्रुति ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो अप्पा। आप एक रेयर डायमंड हैं। आपके साथ चलना मेरे जीवन की सबसे पसंदीदा चीजों में से एक है। मुझे पता है कि आप भगवान में विश्वास नहीं करते, लेकिन आप हमेशा उनके चुने हुए बच्चे रहेंगे। मैं आपके द्वारा की जाने वाली सभी मैजिकल चीजों को देखने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहती हूं। मैं चाहती हूं कि हम कई और जन्मदिन और सपनों के सच होने का जश्न मनाएं। आपसे बहुत प्यार करती हूं पा।” साउथ इंडियन एक्टर मोहनलाल सहित कई और सेलेब्स ने भी कमल को बर्थडे विश किया है।

उल्लेखनीय है कि कमल ने तमिल, मलयालम, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में काम किया है। कमल को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 9 तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, 4 नंदी पुरस्कार, 1 राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें साल 1990 में पद्म श्री और साल 2014 में पद्म भूषण मिला था। कमल ने 1960 की तमिल फिल्म 'कलथुर कन्नम्मा' में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में करिअर शुरू किया था। कमल ने बॉलीवुड में ‘सदमा’, ‘एक-दूजे के लिए’, ‘सागर’, ‘गिरफ्तार’, ‘चाची 420’ सहित कई फिल्मों में काम किया।

इस दिन रिलीज होगी कमल हासन की मच अवेटेड मूवी ‘ठग लाइफ’

कमल हासन के जन्मदिन पर फैंस को एक खास तोहफा मिला है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’ का टीजर सामने आ गया। साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा हट गया है। इस फिल्म पर कमल लंबे समय से काम कर रहे हैं। इसमें कमल के साथ सिंबू और तृषा कृष्णन जैसे तमिल सुपरस्टार भी है। ‘ठग लाइफ’ के मेकर्स ने पोस्टर-टीजर शेयर करने के साथ बता दिया कि फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी। फिल्म 5 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी।

पोस्टर में कमल और सिंबू का शानदार लुक देखने को मिला। साथ ही टीजर में कमल धांसू अंदाज में नजर आए। फिल्म को दिग्गज डायरेक्टर मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है। कमल और मणि पूरे 36 साल बाद किसी फिल्म को साथ में लेकर आ रहे हैं। उनकी फिल्म ‘नायकन’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ‘ठग लाइफ’ में एआर रहमान का म्यूजिक है।

फिल्म में तृषा कृष्णन, नासेर, जोजू जियॉर्ज, अली फजल, ऐश्वर्या लक्ष्मी और अभिरामी के भी अहम रोल हैं। कमल की पिछली फिल्म ‘इंडियन 2’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर अपेनानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके बाद कमल को ‘कल्कि 2898 एडी’ में बतौर विलेन देखा गया। फैंस को उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री