न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Kalki 2898AD: उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही शुरूआत, 130 के स्थान पर कमाई 95 करोड़, फिर भी वर्ल्डवाइड बनी भारत की 3री सबसे बड़ी ओपनर

इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जिस तरह से नम्बर जुटाए थे, उसे देखते हुए कहा गया था कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 7:39:30

Kalki 2898AD: उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही शुरूआत, 130 के स्थान पर कमाई 95 करोड़, फिर भी वर्ल्डवाइड बनी भारत की 3री सबसे बड़ी ओपनर

ख्यातनाम निर्देशक नाग अश्विन की वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्म कल्कि 2898एडी ने दर्शकों की प्रतीक्षा खत्म करते हुए कल सिनेमाई परदे पर पदार्पण किया। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जिस तरह से नम्बर जुटाए थे, उसे देखते हुए कहा गया था कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनेगी। लेकिन बॉक्स ऑफिस की उम्मीदें उस वक्त धराशाही हो गई जब T20WC के सेमीफाइनल को देखते हुए दर्शकों ने सिनेमाघरों से रात के शो में दूरी बना ली। नतीजा साफ नजर आया जब फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मात्र 95 करोड़ का कारोबार किया, लेकिन वैश्विक स्तर पर जरूर इसने अपनी उम्मीदों को पूरा करते हुए 180 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है तो इस साइंस-फिक्शन को देखने सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ भी उमड़ रही है। प्रभास की कल्कि 2898 एडी को एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और रिलीज के बाद भी दर्शकों के बीच इसे लेकर दीवानगी देखने को मिल रही है। ऐसे में हर किसी की निगाहें अमिताभ बच्चन और प्रभास स्टारर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं। कल्कि 2898 एडी ने लंबे समय से चल रहे बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म करते हुए पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।

दुनियाभर में 180 करोड़

फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार प्रभास, दीपिका और अमिताभ बच्चन की फिल्म भारतीय सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनकर सामने आई है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, कल्कि 2898 एडी ने पहले दिन दुनियाभर में 180 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है।

वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म ने भारत में अपने पहले दिन लगभग 95 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि अभी कलेक्शन के बढ़ने का अनुमान है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन लगभग 115 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। कुल मिलाकर फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 180 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म को चार दिन का लम्बा वीकेंड मिला है। शुक्रवार से रविवार तक इसके कारोबार में प्रतिदिन औसतन 30 प्रतिशत का इजाफा होगा, इसमें कोई दोराय नहीं है। दर्शकों में फिल्म को लेकर जिज्ञासा है, जिसके चलते वो सिनेमाघरों की ओर दौड़ पड़े हैं।

पहला हॉफ बोरियत पैदा करता है

लाइफबैरी डॉट कॉम को उम्मीद है कि यह फिल्म शुक्रवार 100 करोड़, शनिवार को 120 करोड़ और रविवार को 150 करोड़ का कारोबार करते हुए पहले वीकेंड में लगभग 475 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी। उसके बाद इसके कारोबार में तेजी से गिरावट आएगी, इसका कारण यह है कि जो दर्शक फिल्म देखकर आ रहे हैं उनका कहना है कि फिल्म का पहला हॉफ बोरियत पैदा करता है और कथानक समझ में कम आता है। वहीं हिन्दी में इसके गीत-संगीत ने भी कोई प्रभाव नहीं छोड़ा है। वहीं दूसरी ओर प्रभास का किरदार अमिताभ बच्चन के किरदार अश्वत्थामा से दबा हुआ रहता है, जबकि दर्शक प्रभास को देखने के लिए सिनेमाघर जा रहे हैं।

पहले दिन के कलेक्शन के साथ प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' ने यश की 'केजीएफ 2' (159 करोड़ रुपये), खुद प्रभास की 'सालार' (158 करोड़ रुपये), थलापति विजय की 'लियो' (142.75 करोड़ रुपये), साहो (130 करोड़ रुपये) और शाहरुख खान की 'जवान' (129 करोड़ रुपये) के वैश्विक शुरुआती रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर RRR अभी भी 223 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ भारत की सबसे बड़ी ओपनर बनी हुई है, इसके बाद 'बाहुबली 2' है जिसने अपने शुरुआती दिन में 217 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था।

कल्कि 2898 एडी की की बात करें तो फिल्म 27 जून को दुनिया भर में रिलीज हुई। फिल्म में प्रभास दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म को दर्शकों ओर क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं, ऐसे में वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका