न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक साथ कई लड़कों को डेट कर रही थीं यह एक्ट्रेस, अरशद ने प्रभास पर हुए विवाद को लेकर तोड़ी चुप्पी

मॉडल व एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (40) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Sep 2024 1:36:03

2 News : एक साथ कई लड़कों को डेट कर रही थीं यह एक्ट्रेस, अरशद ने प्रभास पर हुए विवाद को लेकर तोड़ी चुप्पी

मॉडल व एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (40) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में कल्कि ने खुलासा किया कि वे एक वक्त पर ओपन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, जो उनकी जिंदगी का कभी हिस्सा हुआ करता था। कल्कि ने हॉटरफ्लाई के साथ इंटरव्यू में माना कि वह एक समय पर काफी लड़कों को डेट कर रही थीं, क्योंकि उस वक्त लॉन्ग टर्म कमिटमेंट्स पर विश्वास नहीं रखती थीं। उस वक्त वो ओपन रिलेशनशिप में रहना पसंद करती थीं।

कल्कि की पहली शादी फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से हुई थी। रिश्ता ज्यादा नहीं चला और उनका तलाक हो गया। कल्कि ने कहा अगर कोई ‘ओपन रिलेशनशिप’ में है, तो पार्टनर के बीच कोई दुराव-छिपाव नहीं होना चाहिए। उनके बीच आपसी समझ बेहतर होनी चाहिए। मोनोगैमी, पॉलीगैमी की तरह एक विकल्प है। पॉलीगैमी एक विकल्प है, जिसमें कुछ सख्त नियम-कायदे होते हैं, उसी तरह मोनोगैमी भी विकल्प है।

जरूरी है कि पार्टनर किसी रिश्ते में बंधने से पहले नियमों पर सहमत हों। उल्लेखनीय है कि पॉलीगैमी में व्यक्ति आपसी सहमति से एक से ज्यादा पार्टनर के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में होता है। कल्कि से जब पूछा गया कि क्या वह अब मल्टीपल रिलेशनशिप में रह सकती हैं, तो उन्होंने कहा कि मैं अब शादीशुदा हूं और मेरा एक बच्चा भी है, तो मुझे नहीं लगता कि मुझे इसके लिए समय मिलेगा, क्योंकि आपके पास अपने पार्टनर को देखने का भी समय नहीं है। यह सब पहले रहा है और फिर मुझे लगता है कि आपको अपने नियम-कायदों को लेकर बहुत क्लियर रहना होगा।

मुझे नहीं लगता कि आप ओपन रिलेशनशिप में इतनी गहराई तक जा सकते हैं। हालांकि मैं ऐसे लोगों को जानती हूं जो जीवनभर ऐसे जीने में सफल रहे हैं. मेरे लिए ऐसी जिंदगी एक अलग ही दौर था। मैं बहुत छोटी थी, घर बसाने में कोई दिलचस्पी नहीं थी, इसलिए यह सब तब ठीक था। बता दें कि कल्कि के दूसरे पति का नाम गाय हर्सबर्ग है। उनके एक बेटी है, जो 4 साल की हो चुकी है।

kalki koechlin,actress kalki koechlin,anurag kashyap,guy hershberg,kalki dating,arshad warsi,prabhas,kalki 2898 ad movie,arshad prabhas

मैंने कैरेक्टर के बारे में बात की थी, व्यक्ति के बारे में नहीं : अरशद वारसी

एक्टर अरशद वारसी (56) ने ‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास पर अपनी विवादित ‘जोकर’ वाली टिप्पणी पर चुप्पी तोड़ दी है। अरशद के बयान को लेकर साउथ इंडस्ट्री में काफी बवाल मच गया था। कुछ वक्त पहले अरशद ने प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ पर कमेंट किया था। उनका कहना था कि फिल्म में प्रभास एक जोकर की तरह नजर आ रहे हैं। अब अरशद ने इस पर सफाई पेश की है। अरशद ने कहा कि प्रभास एक शानदार एक्टर हैं।

हर किसी का अपना नजरिया होता है और लोग शोर को बढ़ावा देना पसंद करते हैं। मैंने कैरेक्टर के बारे में बात की थी, व्यक्ति के बारे में नहीं। वह एक शानदार एक्टर हैं और उन्होंने खुद को बार-बार साबित किया है और हम इसके बारे में जानते हैं। जब हम एक अच्छे एक्टर को एक बुरा किरदार देते हैं, तो यह दर्शकों के लिए दिल तोड़ने वाला होता है।

पूर्व में समदीश भाटिया को दिए एक इंटरव्यू में अरशद ने कहा था कि मुझे ‘कल्कि 2898 AD’ पसंद नहीं है। प्रभास, मैं वास्तव में दुखी हूं, वो क्यों था…वो एक जोकर की तरह था। क्यों? मैं एक मैड मैक्स देखना चाहता हूं। मैं वहां मेल गिब्सन को देखना चाहता हूं। तुमने उसको क्या बना दिया यार। क्यों करते हो ऐसा मुझे नहीं समझ में आता।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री