न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कल्कि ने कहा, शायद इसीलिए मेरा अनुराग से तलाक हो गया, एक्ट्रेस 2 बार हो चुकी हैं कास्टिंग काउच की शिकार

एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की साल 2011 में शादी हुई थी। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Jul 2025 12:13:57

2 News : कल्कि ने कहा, शायद इसीलिए मेरा अनुराग से तलाक हो गया, एक्ट्रेस 2 बार हो चुकी हैं कास्टिंग काउच की शिकार

एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की साल 2011 में शादी हुई थी। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों साल 2015 में अलग हो गए। कल्कि ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया कि उनका तलाक शायद इसलिए हुआ क्योंकि वह जब बड़ी हो रही थीं, तब उन्होंने अपने पैरेंट्स के बीच खराब रिश्ते को देखा था। कल्कि ने बताया कि कैसे उनके माता-पिता के बुरे रिश्ते और तलाक ने रिश्तों और प्यार को लेकर उनकी समझ बनाई। इसका असर अनुराग से अलग होने में रहा। जूम के साथ बातचीत में कल्कि ने कहा कि मैं जब 13 साल की थी, तब मेरे पैरेंट्स का तलाक हो गया था। यह वाकई बहुत बुरा था।

वे एक-दूसरे के साथ बहुत बुरा व्यवहार करते थे। उनका रिश्ता ठंडा और बुरा था। ऐसे माहौल में बड़ा होना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। शायद इसीलिए मेरा तलाक हो गया। आपके अंदर एक खास हिस्सा होता है, जो रिश्तों को खतरे में डाल देता है, जब वे खराब होने लगते हैं। लेकिन आप सोचते हैं कि ओह ऐसा होता है, क्योंकि आपने बचपन में ऐसा देखा है। तलाक के बाद के कुछ साल हमारे लिए आसान नहीं थे। फिर एक समय ऐसा आया जब हमने सोचा कि हमें एक-दूसरे की लाइफ से दूर रहना चाहिए, क्योंकि दूसरे व्यक्ति को किसी और के साथ देखना दुखद था।

ये यादें बहुत मजबूत थीं। इसमें कुछ साल लगे। हम तुरंत इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए। दूरी से हमें मदद मिली। अब हम अच्छी स्थिति में हैं और समय-समय पर एक-दूसरे से मिल पाते हैं। उल्लेखनीय है कि तलाक के बाद अनुराग फिलहाल सिंगल हैं। दूसरी ओर, कल्कि अपने इजरायली पेंटर बॉयफ्रेंड गाइ हर्शबर्ग के साथ लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 2024 में विवाह बंधन में बंध गईं। दोनों की एक बेटी साफो है। कल्कि पिछले साल अनुराग की बेटी आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइर की शादी में हर्शबर्ग और साफो संग पहुंची थीं। आलिया अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं।

2 News : कल्कि ने कहा, शायद इसीलिए मेरा अनुराग से तलाक हो गया, एक्ट्रेस 2 बार हो चुकी हैं कास्टिंग काउच की शिकार

कल्कि कोचलिन को करिअर में दोनों बार प्रोड्यूसर के कारण गुजरना पड़ा असहज स्थिति से

कल्कि ने इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री से जुड़े अपने तमाम अनुभवों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें दो बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। कल्कि ने कहा कि मेरे साथ ये दो बार हुआ है, जब मैं बहुत असहज हो गई थी। पहला एक्सपीरियंस इस इंडस्ट्री से नहीं जुड़ा है। मेरा पहला अनुभव कांस का है। उस वक्त मैं एक्ट्रेस भी नहीं थी। मैं लंदन में एक स्टूडेंट थी। कांस में मैं नोकिया फोन बेचने गई थी। मैं नोकिया की प्रोमो गर्ल थी। वहां पर एक इंडियन प्रोड्यूसर थे, जो मेरी मां से जुड़े किसी शख्स को जानते थे। उन्होंने मुझे अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर बुलाया।

बाद में उन्होंने मुझे डिनर पर इनवाइट किया। मैंने जब उनसे वर्क ऑपर्च्युनिटी के बारे में पूछा, तो उन्होंने साफ कह दिया कि इसके लिए मुझे उनके साथ रहना होगा। कल्कि ने आगे कहा कि दूसरी बार ये तब हुआ, जब मैं एक फिल्म के ऑडिशन के लिए गई। प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा कि तुम ये फिल्म करना चाहती हो…ये बहुत अच्छी बात है लेकिन मुझे तुम्हें जानना होगा क्योंकि यह एक बड़ा लॉन्च है। ये बिल्कुल वैसा ही था, जैसे मैं तुम्हें जानना चाहता हूं। मेरे साथ डिनर पर चलो।

फिर मैंने उनसे कहा, सॉरी, मैं आपका या अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहती हूं। वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2009 में आई अनुराग की फिल्म ‘देव डी’ कल्कि की पहली चर्चित फिल्म थी। इसके बाद ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘गली ब्वॉय’ के लिए चर्चा में रहीं। कुछ समय पहले वह ओटीटी पर स्ट्रीम हुई फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में नजर आई थीं। कल्कि जल्द ही इंग्लिश फिल्म ‘एम्मा एंड एंजेल’ में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक