न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कल्कि कोचलिन को भारी पड़ा ज्यादा गौरी होना, हुआ भेदभाव, कैरेक्टर पर उठे सवाल

एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) ने फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने भले ही अब तक चुनिंदा फिल्में की हैं, लेकिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Jul 2023 1:13:55

कल्कि कोचलिन को भारी पड़ा ज्यादा गौरी होना, हुआ भेदभाव, कैरेक्टर पर उठे सवाल

एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) ने फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने भले ही अब तक चुनिंदा फिल्में की हैं, लेकिन वे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के साथ अपनी तगड़ी एक्टिंग की बदौलत फैंस का दिल जीतने में सफल रहीं। कल्कि जल्द हीं मच अवेटेड वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ में एक बार फिर से ‘फैजा’ के किरदार में दिखेंगी। ‘देव डी’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं कल्कि को एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे एक दशक से ज्यादा समय बीत चुका है। कल्कि ‘शैतान’, ‘शंघाई’, ‘एक थी डायन’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘गली बॉय’ मूवी में भी नजर आ चुकी हैं।

कल्कि ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें करिअर बनाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। कल्कि ने बताया कि ज्यादा गौरी होने से लोग उन्हें कैसी नजरों से देखते थे। उन्हें गौरे रंग के चलते काफी बातें सुननी पड़ती थीं। कल्कि ने कहा कि मैंने बचपन से भेदभाव देखा है। लोग समझते थे कि मैं ड्रग्स लेती हूं क्योंकि मेरे ग्रुप में मैं अकेली बहुत गौरी लड़की थी। इसमें मेरी गलती नहीं है कि मेरा रंग बहुत गौरा है।

kalki koechlin,actress kalki koechlin,kalki koechlin white girl,kalki koechlin drugs,kalki koechlin casting couch

कास्टिंग काउच की शिकार भी हो चुकी हैं कल्कि

कल्कि ने आगे बताया कि इतना ही नहीं गौरी होने से मेरे कैरेक्टर पर भी बहुत सवाल उठते थे, क्योंकि लोगों का मानना था कि गौरी लड़कियां कैरेक्टरलेस होती हैं। लेकिन जैसे ही मैं उन्हें तमिल में जवाब देती थी, तो वो लोग मुझे अक्का और सिस्टर कहने लगते थे। मेरी भाषा सुनकर उनकी सोच बदल जाती थी। गौरतलब है कि कल्कि का जन्म पुडुचेरी में एक फ्रेंच परिवार में हुआ। उनके माता-पिता फ्रेंच मूल के हैं, लेकिन उनकी वेशभूषा और भाषा भारतीय ही रही। कल्कि कास्टिंग काउच की शिकार भी हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि मैंने एक फिल्म का ऑडिशन दिया था, जिसके लिए मुझसे कहा गया कि प्रोड्यूसर से मिलना पड़ेगा। जब मैं ऑफिस में प्रोड्यूसर से मिलने गई तो उन्होंने कहा कि ये तुम्हारे लिए बड़ा मौका है। मैं तुम्हे और अच्छे से जानना चाहता हूं। क्या तुम मेरे साथ डिनर पर चलोगी। मैं समझ गई कि ये कुछ गलत करना चाहता है। तभी मैंने कहा देखो, मैं उस टाइप की लड़की नहीं हूं। उल्लेखनीय है कि कल्कि की शादी साल 2011 में डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ हुई थी। हालांकि साल 2015 में उनका तलाक हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश