न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

11 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा छू ‘कल्कि 2898 AD’ ने बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड, ‘किल’ की हालत भी जान लें

'कल्कि 2898 एडी' फिल्म का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस को प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन व...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Jul 2024 12:43:59

11 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा छू ‘कल्कि 2898 AD’ ने बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड, ‘किल’ की हालत भी जान लें

'कल्कि 2898 एडी' फिल्म का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस को प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन व दिशा पटानी जैसे सितारों से सजी फिल्म को देख खूब मजा आ रहा है। फिल्म की जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी हो रही है। ऐसे में सिनेमाघरों में हर शो में भीड़ लगी हुई दिखती है। फिल्म 27 जून को रिलीज हुई थी और इसके 11 दिन हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है।

इसे रविवार को छुट्टी का दिन होने से जबरदस्त फायदा मिला। फिल्म ने 7 जुलाई को भारत में 41.3 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसने तेलुगु में 14 करोड़, तमिल में 3 करोड़, हिंदी में 22 करोड़, कन्नड़ में 0.5 करोड़, मलयालम में 1.8 करोड़ रुपए बटोरे। कल्कि ने 11वें दिन की कमाई के मामले में कई फिल्मों को पछाड़ दिया। ‘जवान’ ने 34.26 करोड़, ‘केजीएफ चैप्टर’ ने 22.68 करोड़ और ‘पठान’ ने 22.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

‘कल्कि’ ने सैकंड फ्राइडे जहां 16.7 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 34.15 करोड़ बटोरे थे। इसी के साथ ‘कल्कि’ ने 500 करोड़ का आकड़ा भी पार कर लिया है। फिल्म की कुल कमाई 507 करोड़ रुपए हो चुकी है। इसमें तेलुगु का योगदान 242.85 करोड़, तमिल का 30.1 करोड़, हिंदी का 211.9 करोड़, कन्नड़ का 3.95 करोड़ और मलयालम का 18.2 करोड़ रुपए है।

‘कल्कि' 500 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री करने वाली फिल्म बन गई है। इसके बाद शाहरुख खान की ‘जवान’ को 13 और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को 16 दिन लगे थे। ‘कल्कि’ का बजट 600 करोड़ रुपए से ज्यादा का बताया जा रहा है। फिल्म ने 95.3 करोड़ से खाता खोला था। फिल्म ने दुनियाभर में 759.6 करोड़ की कमाई कर ली है।

kalki 2898 ad,kalki 2898 ad movie,prabhas,amitabh bachchan,deepika padukone,box office collection,kalki 500 crore,kalki 11 days,kill,lakshya lalwani,raghav juyal

राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘किल’ नहीं कर पाई कोई कमाल

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘कल्कि’ दुनियाभर में छाई हुई है। इस फिल्म की कहानी, वीएफएक्स और जबरदस्त एक्शन सबने बाजी मार ली। ऐसे में 5 जून को रिलीज हुई राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘किल’ के बिजनेस पर जबरदस्त असर पड़ा है। हालांकि बंधी हुई कहानी, फुल ऑन एक्शन-ड्रामा और अच्छी एक्टिंग के कारण फिल्म तारीफें तो लूट रही है, लेकिन सिनेमाघरों में फैंस को बड़ी मात्रा में नहीं खींच पा रही।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। शनिवार को फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपए कमाए थे। रविवार को लंबी छलांग की उम्मीद थी, लेकिन हल्का सा ही सुधार हुआ। ‘किल’ तीसरे दिन 2.80 करोड़ रुपए ही कमा पाई। तीन दिन में फिल्म ने 6.2 करोड़ रुपए कमाए हैं। सोमवार से तो कमाई में कमी आना सुनिश्चित है।

जानकारों के अनुसार फिल्म को गलत समय पर रिलीज किया गया है। कुछ दिन बाद कमल हासन की मेगा फिल्म ‘इंडियन 2’ आ रही है। इसके आने के बाद से ‘किल’ की उम्मीदें एकदम किल हो सकती हैं। फिल्म का बजट 10-20 करोड़ बताया जा रहा है। 'किल' के निर्माता करण जौहर हैं। करण ने इस फिल्म का निर्माण गुनीत मोंगा के साथ मिलकर किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका