न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कल्कि 2898 AD ने 7वें दिन किया 700 करोड़ का आंकड़ा पार, दर्शकों के मामले में भी बनाया खास रिकॉर्ड

'कल्कि 2898 AD’ पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस पैन इंडिया फिल्म की चर्चा हर जगह हो रही है। फिल्म के लिए फैंस की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Jul 2024 12:37:28

कल्कि 2898 AD ने 7वें दिन किया 700 करोड़ का आंकड़ा पार, दर्शकों के मामले में भी बनाया खास रिकॉर्ड

'कल्कि 2898 AD’ पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस पैन इंडिया फिल्म की चर्चा हर जगह हो रही है। फिल्म के लिए फैंस की जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। यह बॉक्स ऑफिस पर हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है। इस बीच फिल्म के सातवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने बुधवार (3 जुलाई) को भारत में 23.2 करोड़ रुपए की कमाई की है, जो मंगलवार से थोड़ी कम है।

‘कल्कि’ ने पहले दिन 27 जून को 95.3 करोड़, दूसरे दिन 57.6 करोड़, तीसरे दिन 64.5 करोड़, चौथे दिन 88.2 करोड़, पांचवें दिन 34.15 करोड़ और छठे दिन मंगलवार को 27.05 करोड़ रुपए बटोरे थे। इसका अब तक का कलेक्शन 393.4 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने तेलुगु में 202.8 करोड़, हिंदी में 152 करोड़, तमिल में 22.1 करोड़, मलयालम में 13.4 करोड़ और कन्नड़ में 2.6 करोड़ का कारोबार किया है।

दुनियाभर में इसकी कमाई 700 करोड़ के पार पहुंच गई है। अगर यह फिल्म इसी रफ्तार से कारोबार करती रही तो इस हफ्ते के अंदर यह 1000 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी। फिल्म में बाहुबली फेम साउथ इंडियन स्टार प्रभास और अमिताभ बच्चन के काम की खूब तारीफ हो रही है। दीपिका पादुकोण भी वाहवाही बटोर रही हैं। एक और साउथ इंडियन स्टार कमल हासन ने अपने छोटे से रोल से लोगों के दिलों में जगह बना ली।

kalki 2898 ad,kalki 2898 ad movie,prabhas,amitabh bachchan,deepika padukone,kamal hassan,disha patani,box office collection,audience

‘कल्कि’ को भारत में देख चुके हैं 2 करोड़ से ज्यादा लोग, इस साल का रिकॉर्ड

'कल्कि 2898 एडी' ने साल 2024 के लिए एक और नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने सभी भाषाओं में भारतभर में 20 मिलियन (2 करोड़) दर्शकों का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक इस साल यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। ‘कल्कि’ ने इस मामले में जनवरी में रिलीज हुई 'हनुमान' को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म सभी वर्जन में 6 दिन के भीतर ही 2.02 करोड़ दर्शकों के आंकड़े पर पहुंच गई। लगभग 1 करोड़ दर्शकों के साथ तेलुगू वर्जन सबसे आगे है।

इसके बाद 75 लाख के साथ हिंदी है और बाकी वर्जन लगभग 28 लाख टिकटों की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर हैं। ‘कल्कि’ के बाद 1.44 करोड़ फुटफॉल के साथ 'हनुमान' दूसरे, 1.17 करोड़ फुटफॉल के साथ 'फाइटर' तीसरे और 1.16 करोड़ फुटफॉल के साथ 'मंजुम्मल बॉयज' चौथे स्थान पर है। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी फिल्म की कहानी पुराणों पर बेस्ड है, जिसे साइंस और फिक्शन के साथ मिक्स करके पर्दे पर पेश किया गया है।

कहानी महाभारत के समय से शुरू होती है जहां युद्ध के मैदान में श्रीकृष्ण और अश्वत्थामा के बीच बातें होती हैं और फिर कहानी हजारों साल आगे भविष्य में ले जाती है। जहां प्रकृति का विनाश हो चुका है, गंगा का पानी सूख गया है, हवा में जहर और बुराई अपने चरम पर है। इसी बुराई को मिटाने और दुनिया को बचाने के लिए भगवान ‘कल्कि’ के अवतार में जन्म लेने वाले हैं। फिल्म की पूरी कहानी भगवान के जन्म से पहले की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय