न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटे युग को लेकर हॉस्पिटल पहुंचीं काजोल ने गार्ड के साथ किया कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रॉल, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस काजोल (50) ने 90 के दशक की शुरुआत में अपना एक्टिंग करिअर शुरू किया था। अपनी मां तनुजा की जैसे काजोल ने भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Sep 2024 11:03:12

बेटे युग को लेकर हॉस्पिटल पहुंचीं काजोल ने गार्ड के साथ किया कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रॉल, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस काजोल (50) ने 90 के दशक की शुरुआत में अपना एक्टिंग करिअर शुरू किया था। अपनी मां तनुजा की जैसे काजोल ने भी फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। काजोल को कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने का मौका मिला। शाहरुख खान के साथ काजोल की जोड़ी खूब जमी। अजय देवगन के साथ शादी के बाद काजोल कम ही फिल्मों में नजर आईं। वह अपनी बेटी न्यासा और बेटे युग की परवरिश में बिजी हैं। युग 13 सितंबर को 14 साल का हुआ है। इस बीच काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे देख लोग काजोल से नाराजगी जता रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि काजोल बेटे को लेकर एक हेल्थ केयर सेंटर पहुंचीं। इस दौरान युग सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए थोड़ा लंगड़ाते हुए चल रहा था। ऐसा लग रहा था कि उसके पैर में चोट लग गई है। काजोल ने युग का हाथ पकड़ा हुआ था। उनके आगे उनका सिक्योरिटी गार्ड चल रहा था। युग को लंगड़ाते देख गार्ड मदद के लिए आगे आया तो काजोल ने उसे धीरे से हाथ लगाकर हटाया और खुद बेटे को चलने के लिए सहारा देने लगीं।

यह बात लोगों को अखर रही है। वे गार्ड को अपने रास्ते से हटाने पर काजोल पर गुस्सा करते हुए उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “काजोल दिन-ब-दिन जया बच्चन क्यों बनती जा रही है?” दूसरे ने लिखा, “काजोल के साथ दिक्कत क्या है? खुद की सिक्योरिटी को ही धक्का मार दिया?” तीसरे ने लिखा, “कितनी घमंडी है, अपने ही गार्ड को धक्का मार दिया।” चौथे ने लिखा, “सिक्योरिटी गार्ड के साथ इतना अजीब बर्ताव कर रही।”

इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं काजोल

हालांकि कुछ यूजर्स काजोल के सपोर्ट में भी उतरे। एक ने लिखा, “उन्होंने धक्का नहीं दिया, सिर्फ अपना रास्ता बनाया है।” वहीं एक ने कमेंट किया- “क्या किसी ने नोटिस किया कि एक्ट्रेस ने लास्ट में सॉरी बोला है।” उल्लेखनीय है कि काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार खुद के बारे में अपडेट देती हैं। काजोल कई दफा अपनी पुरानी फिल्मों की फोटो, वीडियो और उनसे जुड़ी अन्य जानकारियां भी फैंस को अवलेबल कराती हैं।

लोगों को काजोल का बिंदास अंदाज खूब पसंद आता है। काजोल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई 'लस्ट स्टोरीज 2' और वेब सीरीज 'द ट्रायल' में नजर आई थीं। काजोल इन दिनों एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘महारागिनी’ की शूटिंग कर रही हैं। इसमें उनके अपोजिट प्रभुदेवा और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री