न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने बताया 9-5 की नौकरी से इसलिए ज्यादा मुश्किल है एक्टिंग, फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं क्योंकि…

एक्ट्रेस काजोल (51) इन दिनों ट्विंकल खन्ना के साथ मिलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर सेलिब्रिटी चैट शो टू मच विद काजोल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 8:12:26

2 News : काजोल ने बताया 9-5 की नौकरी से इसलिए ज्यादा मुश्किल है एक्टिंग, फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं क्योंकि…

एक्ट्रेस काजोल (51) इन दिनों ट्विंकल खन्ना के साथ मिलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर सेलिब्रिटी चैट शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' होस्ट कर रही हैं। इस शो के दूसरे एपिसोड में जब वरुण धवन और आलिया भट्ट आए थे तो काजोल ने कहा था कि एक्टर्स 9-5 की नौकरी करने वाले लोगों से ज्यादा मेहनत करते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर काजोल को ट्रॉल किया जाने लगा। उनकी तीखी आलोचना हो रही है और कई यूजर्स ने उनके बयान को संवेदनहीन भी बताया। बात बहुत बढ़ने पर अब इस काजोल ने इस पर सफाई दी है। काजोल ने 'द हॉलीवुड' को दिए इंटरव्यू में फिल्म सेट पर काम करने के तरीके पर बात करते हुए कहा कि यह बहुत ही सतर्क और पूरी तरह से केंद्रित रहने वाला काम है।

जब आप शूटिंग कर रहे होते हैं तो आपको अपना 100 परसेंट देना पड़ता है। हमने ‘द ट्रायल सीजन 2’ के लिए लगातार लगभग 35 से 40 दिन तक शूटिंग की। आपको वर्कआउट करना होता है, सही खाना होता है और अपने शरीर को बनाए रखना होता है, क्योंकि शरीर में थोड़े से भी बदलाव से लुक और कॉस्ट्यूम पर असर पड़ता है। यह बहुत बड़ा दबाव होता है। काजोल ने एक्टिंग की तुलना कॉर्पोरेट नौकरी से करते हुए बताया कि एक्टर्स को आराम का कोई वक्त नहीं मिलता, जैसा कि ऑफिस कर्मचारियों को मिलता है।

काजोल ने कहा कि जब आप 9 से 5 नौकरी करते हैं तो आप टी ब्रेक ले सकते हैं या थोड़ा आराम कर सकते हैं। हम एक्टर्स ऐसा नहीं कर सकते। हमें लगातार देखा जाता है, हम कैसे बैठते हैं, पैर कैसे मोड़ते हैं, मुस्कुराते या हिलते-डुलते कैसे हैं। हर पल हम पर नजर रहती है। हम इसी तरह जीते हैं। अगर फिल्म की शूटिंग न भी हो, तो भी एक्टर्स बिजी रहते हैं। कभी इवेंट अटेंड कर रहे होते हैं, कुछ न कुछ शूट कर रहे होते हैं। और हर बार 100% प्रजेंट रहना पड़ता है।

kajol,actress kajol,twinkle khanna,varun dhawan,alia bhatt,ajay devgn,kajol work time,kajol acting,tanuja,shobhna samarth

मेरी मां 24 घंटे काम करती थीं, उन्हें उतनी फीस नहीं मिलती थी : काजोल

इंटरव्यू में काजोल ने खुलासा किया कि वह अपने परिवार की विरासत को कभी आगे नहीं बढ़ाना चाहती थीं। वह नहीं चाहती थीं कि फिल्मी दुनिया में आएं। काजोल की मां तनुजा अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। पिता शोमू मुखर्जी फिल्में बनाते थे, जबकि काजोल की नानी शोभना समर्थ भी फिल्मी दुनिया का हिस्सा थीं। काजोल ने कहा कि जब मैं बड़ी हो रही थी, मुझे एहसास हुआ कि मेरी मां ने बहुत संघर्ष किया। वो 24 घंटे काम करती थीं, उन्हें उतनी फीस नहीं मिलती थी।

मुझे याद है, मैं सोचती थी कि मैं इतनी मेहनत कभी नहीं करना चाहती। वो सुबह 7 बजे से देर रात तक काम करती थीं। यही कारण था कि मैं फिल्मों में कभी नहीं आना चाहती थीं। अगर स्क्रिप्ट पसंद आ जाए, तो ज्यादा नियम-कानून नहीं होते हैं, लेकिन मेरी कुछ सीमाएं साफ हैं। मैं खुद को रेप या छेड़छाड़ वाले सीन से दूर रखती हूं।

मुझे ऐसे विषय पसंद नहीं और मुझे नहीं लगता है कि एक अभिनेत्री के तौर पर खुद को साबित करने के लिए ये जरूरी है। काजोल ने हाल ही 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स सेरेमनी में धूम मचा दी थी। काजोल और शाहरुख खान का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। काजोल की इस साल दो फिल्में ‘सरजमीं’ और ‘मां’ रिलीज हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह