न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने बताया अजय देवगन के साथ खुशहाल शादी का सीक्रेट, ‘मां’ की स्क्रीनिंग में जमा हुए दिग्गज सितारे

एक्ट्रेस काजोल अपनी एक्टिंग के साथ बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं। काजोल किसी भी मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं। उनकी हाजिरजवाबी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 2:06:31

2 News : काजोल ने बताया अजय देवगन के साथ खुशहाल शादी का सीक्रेट, ‘मां’ की स्क्रीनिंग में जमा हुए दिग्गज सितारे

एक्ट्रेस काजोल अपनी एक्टिंग के साथ बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं। काजोल किसी भी मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं। उनकी हाजिरजवाबी भी सबका ध्यान खींचती है। काजोल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मां’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान काजोल ने एक इंटरव्यू में अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ का सीक्रेट शेयर किया है जिससे उनके और पति एक्टर अजय देवगन के बीच रिश्ता मजबूत रहता है। काजोल ने मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि अजय कम बोलना पसंद करते हैं जबकि उन्हें बोलना बहुत पसंद है।

जब काजोल से पूछा गया कि दो अलग पर्सनलिटी के बीच रिश्ता कैसे मैनेज होता है तो उन्होंने कहा कि ओह, मैं अक्सर कहती हूं कि एक खुशहाल शादी का सीक्रेट थोड़ा बहरापन और सलेक्टिव भूलने की बीमारी है। काजोल ने आगे हंसते हुए कहा कि कुछ चीजें बोलना बहुत जरूरी है और कुछ चीजें ना सुननी बहुत जरूरी हैं। अजय और मैं बिल्कुल अलग हैं वरना हम लोगों को इतने साल नहीं लगते। हम बहुत पहले ही अलग हो गए होते। हमारे रिश्ते में डेट नाइट जैसी कोई चीज नहीं। हम ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं, क्योंकि काम के चलते ऐसा बहुत कम होता है कि हम घर पर एक साथ समय बिता पाएं, इसलिए जब भी हमें कुछ समय मिलता है, हम कोशिश करते हैं कि हम घर पर सबके साथ रहें।

अजय एक बहुत अच्छे कुक भी हैं। उनकी खासियत है, वो किसी भी चीज को एक बार टेस्ट कर सकते हैं। वो जानते हैं कि उसे ठीक वैसा कैसे बनाया जा सकता है। वो आपको अपनी रेसिपी का कभी सीक्रेट इनग्रेडिएंट नहीं बताएंगे। उल्लेखनीय है कि काजोल और अजय अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करने के साथ खिंचाई का मौका भी नहीं छोड़ते। उन्हें कपिल के शो में कई दफा इस अंदाज में देखा गया है। उनकी शादी को 25 साल से ज्यादा हो गए हैं। करीब 4 साल तक डेट करने के बाद कपल साल 1999 में विवाह बंधन में बंधा था। उनके एक बेटी न्यासा और बेटा युग हैं। दोनों ने ‘हलचल’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘इश्क’, ‘तानाजी’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

इस दिन रिलीज होने जा रही है काजोल की सुपरनेचुरल थ्रिलर मूवी ‘मां’

काजोल की फिल्म ‘मां’ लगातार सुर्खियों में है। सुपरनेचुलर हॉरर थ्रिलर के तौर पर हर कोई इसका इंतजार कर रहा है। यह शुक्रवार (27 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बुधवार (25 जून) को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर काजोल के अलावा देवगन परिवार के कई सदस्य नजर आए। काजोल अपने बेटे युग का हाथ थामें दिखीं। काजोल ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी, जबकि युग डेनिम जींस और सिंपल शर्ट में पैपराजी को पोज देते नजर आए।

अजय ब्लैक अटायर में काफी कूल लग रहे थे और उनका स्टाइल भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। फिल्म अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस में बनी है। इस मौके पर उनके करीबी दोस्त और डायरेक्टर रोहित शेट्टी और ‘मां’ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी मौजूद थी। इसके अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियों ने वहां पहुंचकर चार चांद लगा दिए।

इन सेलेब्स में काजोल की मां तनूजा व बहन तनीषा मुखर्जी, रकुलप्रीत सिंह व उनके पति जैकी भगनानी, नुसरत भरुचा, धनुष, इंद्रनील सेनगुप्ता, कुब्रा सैत, रोनित रॉय व उनकी पत्नी, सुनील शेट्टी व उनकी वाइफ माना शेट्टी, सोनू निगम, भूषण कुमार, मृणाल ठाकुर, संजय मिश्रा, रवि किशन की पत्नी व बेटी, विंदू दारा सिंह और आनंद एल राय सहित सितारे शुमार हैं, जो वहां छा गए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक