न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जानें काजोल ने क्यों कहा, अजय ने किया बहुत परेशान और तंग, ‘3 इडियट्स’ ठुकराने पर ऐसा बोलीं एक्ट्रेस

काजोल पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म ‘मां’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 1:12:40

2 News : जानें काजोल ने क्यों कहा, अजय ने किया बहुत परेशान और तंग, ‘3 इडियट्स’ ठुकराने पर ऐसा बोलीं एक्ट्रेस

काजोल पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म ‘मां’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन विशाल फुरिया ने किया है और इसे काजोल के पति दिग्गज एक्टर अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब हाल ही में काजोल ने एक इंटरव्यू में बोला कि सेट पर अजय ने उन्हें खूब परेशान किया। काजोल ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं इस निर्माता (अजय) के बारे में क्या कहूं? मुझे बहुत परेशान और तंग किया है इसने। कोई भी इस पर विश्वास नहीं करेगा (हंसते हुए)।

हालांकि काजोल ने तुरंत बात को संभालते हुए कहा कि नहीं, वह काफी वंडरफुल प्रोड्यूसर हैं। मुझे उनके बारे में यही कहना है। अजय ने एक बार मुझसे कहा था कि तुम बहुत लकी हो, तुम नहीं जानती कि तुम कितनी भाग्यशाली हो। तुम मां, दोस्त, पत्नी और एक दिन दादी बनने जैसी भूमिकाओं को नेचुरली निभा सकती हो। लेकिन एक पुरुष के रूप में उन्हें इन रोल्स को निभाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। काजोल ने आगे कहा कि महिलाएं बचपन से ही इन भूमिकाओं के लिए ट्रेन होती हैं, हम बहुत एडेप्टेबल हैं।

फिल्म के बारे में बात करें तो यह डरावनी सड़क यात्रा से शुरू होती है, जहां एक रहस्यमयी शक्ति काजोल की बेटी पर हमला करती है। इसके बाद मां-बेटी एक अशुभ गांव चंदनपुर में फंस जाते हैं और वहां से शुरू होती है हॉरर और माइथोलॉजी से भरी कहानी। हाल ही फिल्म का एक गाना ‘हमनवा’ रिलीज किया गया था, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। इस फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और सूर्यशिखा दास के भी अहम रोल हैं। ‘मां’ को देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। यह 27 जून को रिलीज होगी।

kajol,actress kajol,ajay devgn,actor ajay devgn,kajol ajay,maa movie,maa movie promotion,3 idiots movie,aamir khan,Kareena Kapoor Khan

काजोल ने कहा, मुझे जब किसी फिल्म की कहानी पसंद नहीं आती है तो…

हाल ही में काजोल ने पिंकविला से भी बातचीत की। इस दौरान काजोल ने खुलासा किया कि आमिर खान और राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘3 इडियट्स’ (2009) को ठुकराने का उन्हें कोई पछतावा नहीं है। काजोल की मानें तो जब उन्हें किसी फिल्म की कहानी पसंद नहीं आती है, तो वो उसे इनकार करने से पहले ज्यादा नहीं सोचती हैं। काजोल ने कहा कि मुझे फिल्मों को ठुकराने का कोई पछतावा नहीं है। मुझे लगता है कि ये फिल्में उनकी हैं, जैसा कि कहा जाता है कि जिसका लिखा हुआ है उसको मिलता है। तो मुझे लगता है कि मैंने उन फिल्मों के बिना भी अपने लिए बहुत अच्छा किया है।

उल्लेखनीय है कि मेकर्स ने काजोल को करीना कपूर खान वाला लीड रोल ऑफर किया था। हालांकि काजोल ने इस फिल्म को ना कहने में जरा भी देर नहीं लगाई थी। फिल्म 55 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी। भारत में फिल्म ने 202 करोड़ रुपए का शानदार कारोबार किया था। वहीं वर्ल्डवाइड 460 करोड़ से ज्यादा की छप्परफाड़ कमाई की। फिल्म में आमिर और करीना के साथ आर माधवन और शरमन जोशी भी लीड रोल में नजर आए थे। उल्लेखनीय है कि 90 की दशक में काजोल ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। शादी के बाद से काजोल ने काफी हद तक फिल्मों से दूरी बना ली।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी