न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उड़ चुकी हैं काजोल के मरने की अफवाहें, किया खुलासा, इस फिल्म से डेब्यू करने जा रहीं शनाया

एक्ट्रेस काजोल, कृति सेनन और शहीर शेख की फिल्म ‘दो पत्ती’ हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Oct 2024 7:38:46

2 News : उड़ चुकी हैं काजोल के मरने की अफवाहें, किया खुलासा, इस फिल्म से डेब्यू करने जा रहीं शनाया

एक्ट्रेस काजोल, कृति सेनन और शहीर शेख की फिल्म ‘दो पत्ती’ हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस बीच फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ पर पहुंची। इस मौके पर कपिल शर्मा ने उनके साथ खूब सारी बातचीत और हंसी-मजाक किया। शो की जज एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और कपिल उस समय हैरान रह गए जब काजोल ने बातों ही बातों में बताया कि उनकी मौत की अफवाह फैल चुकी है। कपिल ने काजोल, कृति और शहीर से पूछा कि क्या आप लोगों ने अपने बारे में कभी वीयर्ड खबरें पढ़ी हैं?

इसका जवाब देते हुए काजोल ने कहा कि मुझे गूगल करने की कभी जरूरत नहीं पड़ती है। अगर मेरे बारे में कोई वीयर्ड न्यूज आती है, तो सभी लोग मुझे फोन करके उस खबर को भेज देते हैं कि मेरे बारे में कितनी अजीब न्यूज निकली है। इस पर कपिल ने काजोल से पूछा कि मैम आपने अभी तक कौनसी अजीब न्यूज सुनी है? तब काजोल ने कहा, “न्यूज तो मतलब हर 5-10 साल में निकलती रहती है कि मैं मर गई हूं। हां, ऐसा कई बार हो चुका है। यह तो सोशल मीडिया से पहले भी हुआ करता था।

मुझे याद है कि एक बार किसी ने मेरी मां (तनुजा) को फोन करते हुए कहा था कि प्लेन क्रैश हो गया है। उस वक्त मोबाइल या सोशल मीडिया नहीं हुआ करता था। मेरी मां बस इंतजार करती रहीं मेरे आने का। अभी जल्दी में कुछ ऐसा ही हुआ था जब शायद एक वीडियो वायरल हुआ था कि मैं मर गई हूं। यह मेरे बारे में बहुत ही वीयर्ड न्यूज रही है। बता दें काजोल ने 90 के दशक की शुरुआत में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने वैसे तो सभी समकालीन अभिनेताओं के साथ काम किया लेकिन सबसे ज्यादा शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी सराही गई।

kajol,actress kajol,tanuja,kajol death rumors,kapil sharma,do patti,kriti sanon,shaheer shaikh,kapil sharma show,aankhon ki gustaakhiyan movie,shanaya kapoor,vikrant massey

‘आंखों की गुस्ताखियां’ फिल्म में विक्रांत मैसी होंगे शनाया कपूर के हीरो

अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। शनाया फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में नजर आएंगी। इसमें उनके अपोजिट विक्रांत मैसी होंगे और यह एक लव स्टोरी रहेगी। शनाया एक थिएटर आर्टिस्ट की भूमिका निभाएंगी। विक्रांत एक ब्लाइंड म्यूजीशियन के रोल में दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। ये फिल्म राइटर रस्किन बॉन्ड की पॉपुलर शॉर्ट स्टोरी द आइज़ हैव इट पर बेस्ड होगी।

फिल्म म्यूजिकल बैकड्रॉप पर सेट होगी। फिल्म से एक बार फिर विक्रांत और डायरेक्टर संतोष सिंह साथ में काम करने जा रहे हैं। इसके पहले दोनों ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। संतोष ने कहा कि ये रस्किन बॉन्ड की शॉर्ट स्टोरी पर बेस्ड है। यंग टैलेंट के साथ काम करना हमेशा अच्छा होता है। शनाया इस फिल्म में फ्रेशनेस लेकर आएंगी। इस फिल्म से शनाया की एक्टिंग जर्नी भी शुरू हो रही है।

विक्रांत ने कहा कि लवर बॉय का रोल एक्साइटिंग चैलेंज है। मानसी ने मेरे ऊपर रोमांटिक लीड के लिए भरोसा किया है। मेरा मानसी और वरुण के लिए हमेशा ग्रेटीट्यूड रहेगा। संतोष के साथ दोबारा काम करना क्रिएटिव सेटिसफेक्शन होगा। उल्लेखनीय है कि शनाया से पहले मेकर्स ने तारा सुतारिया, अलाया एफ और प्रतिभा रांटा के साथ भी बात की थी। हालांकि उन्हें शनाया परफेक्ट लगीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री