Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने न्यासा के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर कहा ऐसा, ‘गदर’ ऑफर होने के सवाल पर दिया यह जवाब

काजोल (50) बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं। काजोल ने 90 के दशक में करिअर शुरू करने के बाद कई सुपरहिट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 12:10:07

2 News : काजोल ने न्यासा के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर कहा ऐसा, ‘गदर’ ऑफर होने के सवाल पर दिया यह जवाब

काजोल (50) बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं। काजोल ने 90 के दशक में करिअर शुरू करने के बाद कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लोग उनकी अदाकारी के दीवाने हैं। काजोल ने साल 1999 में अभिनेता अजय देवगन के साथ शादी कर ली। इसके बाद से काजोल घर-गृहस्थी में बिजी हैं और कम ही फिल्मों में नजर आती है। उनके बेटी न्यासा और बेटा युग है। लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि न्यासा भी अपने माता-पिता के पदचिह्नों पर चलकर एक्टिंग में ही करिअर बनाएंगी। अब काजोल ने इस बारे में स्थिति साफ कर दी है।

काजोल ने न्यूज 18 के एक इवेंट में इस पर खुलकर बात की। न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू पर सवाल किए जाने पर काजोल ने कहा कि बिल्कुल नहीं। मुझे नहीं लगता कि वो बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। वो 22 साल की होने वाली है और मुझे लगता है कि उसने मन बना लिया है कि वो अभी एक्टिंग में नहीं आने वाली हैं। मैं नई जनरेशन और यंग टैलेंट को कहना चाहूंगी कि प्लीज आप हर किसी से सलाह ना लें। क्योंकि जब आप ये बात पूछेंगे कि मुझे क्या करना चाहिए तो 100 लोग ये बताने के लिए खड़े हो जाएंगे कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

आपको कहेंगे-अपनी नाक बदल लो, हाथ बदल लो, बालों का रंग बदलो, ये करो-वो करो। किसी की भी सफलता का राज है खुद के लिए जगह बनाने की क्षमता। फिर चाहे वो अभिनय की दुनिया हो या फिर सोशल मीडिया पर, दुनिया में बड़ा नाम कमाने के लिए खुद के लिए जगह बनाने की क्षमता होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि न्यासा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं।

उनकी आफ्टर पार्टी वाली तस्वीरें खूब वायरल होती हैं जिसके चलते उन्हें कई बार ट्रॉल भी होना पड़ा है। दूसरी ओर, काजोल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म 'मां' में नजर आएंगी। इसके डायरेक्टर विशाल फुरिया हैं। मां से हाल ही में काजोल का फर्स्ट लुक भी सामने आया था। फिल्म में काजोल के साथ रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता भी हैं। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
kajol,actress kajol,nysa devgn,kajol nysa,kajol daughter,ajay devgn,nysa bollywood,gadar,sunny deol,ameesha patel,kajol surname काजोल ने कहा, मुझे कई फिल्में ऑफर हुई हैं जिन्हें मैंने…

साल 2001 में आई सनी देओल की मूवी ‘गदर’ सुपरहिट रही थी। कई रिपोर्टों में कहा गया है कि मेकर्स अमीषा पटेल की जगह काजोल को कास्ट करना चाहते थे। अब काजोल ने इसको लेकर खुलासा किया है। काजोल ने कहा कि मुझे ‘सकीना’ के रोल के लिए कभी भी ‘गदर’ ऑफर नहीं की गई थी। यह एक अफवाह थी। हालांकि मुझे कई फिल्में ऑफर हुई हैं, जिन्हें मैंने अलग-अलग रीजन के चलते मना कर दिया।

उनमें से कुछ ऐसी फिल्में थीं जो सक्सेसफुल रहीं और कुछ नहीं हुईं। कोई भी उस काम का क्रेडिट नहीं ले सकता, जो उसने नहीं किया। काजोल ने अपने सरनेम का इस्तेमाल न करने की वजह भी बताई। काजोल ने कहा कि मैंने परिवार की विरासत के दबाव से बचने के लिए ऐसा किया। जब मैं इंडस्ट्री में एंट्री कर रही थीं, तो मेरी मां (तनुजा) ने भी बताया था कि मेरी दादी के साथ-साथ मेरे दादा की ओर से भी मेरी एक अद्भुत वंशावली है।

मुझे उस वक्त और अभी भी लगता है कि मुझे किसी की तरफदारी नहीं करनी थी। मैं खुद के प्रति सच्ची रहना चाहती थी और वंश का बोझ नहीं उठाना चाहती थी। तो इसलिए मैंने सोचा कि अगर मैं सिर्फ काजोल के नाम से जानी जाऊं, तो शायद मुझ पर इतना दबाव नहीं आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका