न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल की फिल्म ‘मां’ का मोशन पोस्टर आया सामने, ‘वॉर 2’ के गाने की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए ऋतिक

90 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री काजोल अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वह पिछले कई सालों से कम ही फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Mar 2025 8:20:57

2 News : काजोल की फिल्म ‘मां’ का मोशन पोस्टर आया सामने, ‘वॉर 2’ के गाने की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए ऋतिक

90 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री काजोल अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वह पिछले कई सालों से कम ही फिल्मों में नजर आती हैं, लेकिन फैंस में उनके लिए दीवानगी साफ नजर आती है। वे काजोल की मूवी देखने के लिए बेकरार रहते हैं। इस बीच काजोल ने आज सोमवार (10 मार्च) को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘मां’ का मोशन पोस्टर जारी किया। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में काजोल एक बच्चे को अपने पास पकड़े हुए हैं और उसे अपने आस-पास की बुराई से बचाने की कोशिश कर रही हैं।

काजोल ने कैप्शन में लिखा, “नर्क यहीं है...देवी भी यहीं हैं! 27 जून 2025 को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में युद्ध शुरू होगा।” इस फिल्म में काजोल के साथ रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह, सुरज्यसिखा दास, यानि भारद्वाज, रूपकथा चक्रवर्ती और खेरिन शर्मा भी रहेंगे। यह मूवी हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में रिलीज की जाएगी। विशाल फुरिया के डायरेक्शन में बनी ‘मां’ को साईविन क्वाड्रास ने लिखा है।

जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत ‘मां’ का निर्माण अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने किया है और कुमार मंगत पाठक इसके सह-निर्माता हैं। काजोल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनके पास ‘सरजमीं’ और ‘महारानी-क्वीन ऑफ क्वींस’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं। काजोल को फैंस से जुड़े रहना पसंद है। ऐसे में वह आए दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। काजोल ने हाल ही इंटरनेशनल वूमेंस डे पर एक खास वीडियो साझा किया था। बता दें काजोल की शादी अभिनेता अजय देवगन के साथ हुई है। उनके एक बेटी न्यासा और बेटा युग है।

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मूवी ‘वॉर 2’ इस दिन होगी रिलीज

अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’ के सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’ इसी साल रिलीज होगी। इस बीच ऋतिक ने फिल्म की शूटिंग रोक दी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के एक गाने के शूट के वक्त ऋतिक के पैर में चोट लग गई, जिस वजह से शूटिंग को रोकना पड़ गया। ऋतिक साउथ इंडियन स्टार जूनियर एनटीआर के साथ गाने की शूटिंग कर रहे थे।

डॉक्टर्स ने उन्हें चार हफ्ते का आराम बताया है। अब गाने की शूटिंग मई में होगी। गाने में ऋतिक का जबरदस्त डांस देखने को मिलेगा। ऋतिक को ये चोट गाने की रिहर्सल करते वक्त लगी है। इस गाने में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच एक डांस सीक्वेंस दिखाया जाना है। इसके लिए ऋतिक काफी मेहनत कर रहे हैं।

इसी की रिहर्सल के दौरान उनके पैर में एक छोटी सी चोट लग गई जो काफी असहज थी और जब डॉक्टरों ने उनकी चोट की जांच की, तो उन्होंने एक्टर को सलाह दी कि वे इसे और जोखिम में न डालें और इस गाने की शूटिंग से पहले अपने पैर को आराम दें। फिल्म की अधिकांश शूटिंग हो चुकी है। फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी है। इसमें कियारा आडवाणी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी