न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने हिंदी में बोलने के लिए किया मना, वीडियो देख भड़के फैंस, गुलशन से इसलिए दूर रहती थीं लड़कियां

महाराष्ट्र में खासतौर से मुंबई में हमेशा से ही मराठी बनाम हिंदी भाषा विवाद रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय में इस बात ने ज्यादा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Aug 2025 1:24:43

2 News : काजोल ने हिंदी में बोलने के लिए किया मना, वीडियो देख भड़के फैंस, गुलशन से इसलिए दूर रहती थीं लड़कियां

महाराष्ट्र में खासतौर से मुंबई में हमेशा से ही मराठी बनाम हिंदी भाषा विवाद रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय में इस बात ने ज्यादा तूल पकड़ लिया। हाल ही मुंबई में कई हिंदी भाषी लोगों को जबरन मराठी बोलने को कहा गया। इस वजह से कई मारपीट की घटनाएं भी हुईं। कई एक्टर्स हिंदी और मराठी भाषा को लेकर अपनी राय व्यक्त कर चुके हैं। अब 90 के दशक में एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस काजोल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे एक बार फिर इस मामले में बहस छिड़ गई है। दरअसल वीडियो में काजोल मराठी में बात कर रही हैं।

जब उन्हें हिंदी में बोलने को कहा तो काजोल ने मना कर दिया। यह बात बहुत से लोगों को नागवार गुजरी और वे इसके लिए उन्हें काफी ट्रॉल कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में काजोल ने मराठी में जवाब दिए। जब उनसे पैपराजी ने हिंदी में बोलने के लिए कहा तो वो थोड़ा सा गुस्सा हो गईं। उन्होंने कहा, “अब हिंदी में बोलूं, जिसको समझना है समझ लेंगे।” काजोल ने पूरी बातचीत को मराठी और इंग्लिश में जारी रखा और भविष्य में मराठी फिल्म करने के सवाल पर बताया कि अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट आएगी तो वह उसे जरूर करेंगी।

यूजर्स काजोल के इस रवैये से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। कुछ ने तो यहां तक कह डाला कि आपको फिल्में भी मराठी में बनानी चाहिए। बॉलीवुड हिंदी में क्यों है, सिर्फ मराठी कर दो। एक ने अपील की कि सभी हिंदी भाषी लोगों को इनकी फिल्में देखना बंद कर देना चाहिए, इन्हें खुद ही समझ आ जाएगा। कुछ ने कहा कि आपको स्टार हिंदी वालों ने ही बनाया है। गौरतलब है कि काजोल की पिछली फिल्म जुलाई में ओटीटी पर रिलीज हुई सरजमीं है। इसमें उनके साथ इब्राहिम अली खान और साउथ इंडियन एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। उल्लेखनीय है कि काजोल ने मंगलवार (5 अगस्त) को ही अपना 51वां जन्मदिन मनाया है।

गुलशन ग्रोवर ने परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह के साथ बातचीत में किया खुलासा

एक्टर गुलशन ग्रोवर (69) ने ढेरों फिल्मों में काम किया है। उन्हें सबसे ज्यादा रोल विलेन के मिले और इनमें उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ी। यहां तक कि उनकी पहचान 'बैडमैन' के रूप में बन गई। हाल ही में गुलशन एक्टर परमीत सेठी और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अर्चना पूरण सिंह के घर पहुंचे। परमीत ने यह व्लॉग शेयर किया है। परमीत ने बातचीत के दौरान कहा कि गुलशन की ऑन-स्क्रीन पर्सनलिटी इतनी प्रभावशाली थी कि लड़कियां उनसे दूरी बनाकर रखती थीं।

इस पर गुलशन ने सहमति जताते हुए कहा कि जब तक सोशल मीडिया नहीं आया था, तब तक कोई लड़की पास नहीं आती थी क्योंकि उन्हें लगता था कि जो स्क्रीन पर देखा, वही मेरी असल पर्सनलिटी है। सोशल मीडिया आने के बाद जब मैं पार्टियों में दिखाई देने लगा और दूसरी हीरोइनों से मिलता-जुलता, तो लोगों को यकीन नहीं होता था। जब मैंने एक पार्टी में अर्चना को गले लगाया और दूसरी हीरोइन ने ये देखा, तो वो हैरान रह गई। उन्हें लगा फिल्म में तो ये डरकर भाग रही थी और यहां गले मिल रही हैं।

धीरे-धीरे लोगों को समझ में आया कि ये सब सिर्फ किरदार का हिस्सा था। गौरतलब है कि गुलशन ने 'राम लखन', 'हेरा फेरी', 'शोला और शबनम', 'राजा की आएगी बारात', 'दिलवाले', 'सूर्यवंशी', 'बूम', 'राजा बाबू', 'आग', 'हेट स्टोरी 4', 'मर्द' सहित कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। वे अब 'हीर एक्सप्रेस' में नजर आएंगे। इस फिल्म के सह निर्माता गुलशन के बेटे संजय ग्रोवर और डायरेक्टर उमेश शुक्ला हैं। ये 8 अगस्त को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी