न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : OTT पर इस शो से धूम मचाएंगी काजोल और ट्विंकल, ‘सैयारा’ और ‘कहो ना प्यार है’ की तुलना पर बोलीं अमीषा

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज मंगलवार (22 जुलाई) को अपने नए ओरिजिनल टॉक शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Jul 2025 8:51:28

2 News : OTT पर इस शो से धूम मचाएंगी काजोल और ट्विंकल, ‘सैयारा’ और ‘कहो ना प्यार है’ की तुलना पर बोलीं अमीषा

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज मंगलवार (22 जुलाई) को अपने नए ओरिजिनल टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' के प्रोडक्शन की आधिकारिक घोषणा की। शो के नाम से ही आप समझ गए होंगे कि इसे एक्ट्रेस काजोल और एक्ट्रेस व राइटर ट्विंकल खन्ना होस्ट करेंगी। ट्विंकल को फैंस प्यार से ‘मिसेज फनीबोंस’ भी कहते हैं। इस शो का निर्माण बनिजय एशिया की ओर से किया जा रहा है। काजोल के पति अजय देवगन और ट्विंकल के पति अक्षय कुमार ने लगभग एक ही समय 90 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में कदम रखा था। दोनों अच्छे दोस्त भी हैं और कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

यह एक ऐसा टॉक शो है जो पारंपरिक बातचीत की सीमाओं से परे जाकर खुले, बेबाक और बिंदास अंदाज में मनोरंजन पेश करेगा। शो में बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे और इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे मेहमान बनकर आएंगे और वो बातें होंगी जो आमतौर पर पर्दे के पीछे रह जाती हैं। काजोल और ट्विंकल दोनों ही अपने तेज और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक तरफ जहां काजोल का स्वाभाविक सेंस ऑफ ह्यूमर और दमदार प्रजेंस है, वहीं ट्विंकल की बुद्धिमत्ता और हास्य क्षमता शो को एक अलग ही रंग देगी। प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स, निखिल माधोक ने कहा कि हम शो की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं।

यह टॉक शो अपनी तरह का पहला है, जिसमें भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दो सबसे धारदार आवाजें होस्ट के रूप में नजर आएंगी। इनका अंदाज न सिर्फ मजेदार बल्कि काफी अनफिल्टर्ड और सच्चा होगा। इस शो के जरिए हम टॉक शो जॉनर को एक नया रूप देने जा रहे हैं। बता दें इसे जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो की रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। काजोल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो हाल ही उनकी फिल्म ‘मां’ रिलीज हुई थी। वह जल्द ही इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ ‘सरजमीं’ मूवी में नजर आएंगी। दूसरी ओर, ट्विंकल ने करीब 10 फिल्में करने के बाद बहुत पहले ही एक्टिंग की दुनिया से किनारा कर लिया था। वह अब प्रतिष्ठित लेखिका बन चुकी हैं और उनकी किताबों ने धूम मचाई है।

अमीषा पटेल ने अहान पांडे और अनीत पड्डा को शुभकामनाएं देते हुए कहा…

अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। लोगों को यह रोमांटिक मूवी काफी पसंद आ रही है। सेलेब्स भी इस पर फिदा हुए जा रहे हैं। कुछ लोग तो इस फिल्म की सफलता की तुलना साल 2000 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से कर रहे हैं। इस मूवी से ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ‘सैयारा’ अहान की पहली फिल्म है। अब अमीषा दोनों फिल्मों के बीच होने वाली तुलना पर रिएक्शन दी है। अमीषा से पैपराजी ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं इन दोनों नए कलाकारों को, जिन्होंने डेब्यू किया है, शुभकामनाएं देना चाहती हूं।

और मुझे उम्मीद है कि वे बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचाएंगे। लेकिन सच कहूं तो मैंने फिल्म नहीं देखी है, न ही मेरे किसी दोस्त ने। मेरे जानने वाले किसी ने भी इसे नहीं देखा है। इसलिए फिल्म पर टिप्पणी करना गलत होगा। लेकिन हां, मैं भी यह तुलना देख रही हूं। अभी नहीं, बल्कि फिल्म रिलीज होने से पहले से ही। सोशल मीडिया और पीआर टीमें पहले से ही इसकी तुलना कहो ना प्यार है से कर रही थीं। मैं बस इतना कह सकती हूं कि जब ऋतिक और मैंने डेब्यू किया था, तो हम रातोंरात ‘ओजी इंटरनेशनल क्रश’ बन गए थे और हम सेंसेशन बन गए थे और उस समय हमारी कोई तुलना नहीं थी।

और अब 25 साल बाद अगर किसी डेब्यू लव स्टोरी की तुलना आखिरकार ‘कहो ना प्यार है’ से की जा रही है, तो यह दर्शाता है कि हमारी फिल्म किस तरह का बेंचमार्क बन गई है। इसके अलावा अमीषा ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “सैयारा की जोड़ी अहान और अनीत को ढेर सारी शुभकामनाएं! आप आगे भी बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचाते रहें!! ‘कहो ना प्यार है’ हमेशा चमकती रहे, फिल्मों में आपका स्वागत है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी