न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

58 साल की हुईं माधुरी को काजोल ने यूं किया विश, पति डॉ. श्रीराम नेने ने ‘धक-धक गर्ल’ के लिए की तारीफों की बौछार

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने आज गुरुवार (15 मई) को अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। 90 के दशक में माधुरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 May 2025 1:03:10

58 साल की हुईं माधुरी को काजोल ने यूं किया विश, पति डॉ. श्रीराम नेने ने ‘धक-धक गर्ल’ के लिए की तारीफों की बौछार

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने आज गुरुवार (15 मई) को अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। 90 के दशक में माधुरी की तूती बोलती थी। कह सकते हैं वह उस समय नं.1 एक्ट्रेस थीं। लोग उनकी खूबसूरती, एक्टिंग और डांस के दीवाने थे। माधुरी के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर विश कर रहे हैं। इस बीच 90 के ही दशक की एक और दिग्गज एक्ट्रेस काजोल ने माधुरी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर माधुरी की बेहद सुंदर फोटो शेयर की।

इसमें माधुरी लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। उनकी मुस्कुराहट देखते ही बन रही है। काजोल ने कैप्शन में लिखा, “डांसिंग क्वीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं...आप स्टेज पर और बाहर अपनी खूबसूरती से हमें हमेशा चौंकाती रहें।” बता दें काजोल और माधुरी दोनों काफी लोकप्रिय अभिनेत्रियां हैं। भले ही दोनों ने कभी किसी फिल्म में साथ काम न किया हो, लेकिन उनके बीच काफी अच्छी दोस्ती है। काजोल के पति अजय देवगन ने माधुरी के साथ 'लज्जा', 'ये रास्ते हैं प्यार के' और 'टोटल धमाल' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

काम के लिहाज से माधुरी आखिरी बार बड़े पर्दे पर पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 3’ में दिखाई दी थीं। इस हॉरर-कॉमेडी मूवी में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी भी थे। माधुरी ने अपने करिअर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म ‘अबोध’ से की थी। शुरुआती सफर में उनकी कई फिल्में फ्लॉप होती गई, जिसके बाद उन्हें साइड रोल ऑफर होने लगे थे। साल 1988 में रिलीज हुई ‘तेजाब’ माधुरी के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इसके बाद तो माधुरी ने कई सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगा दी।

श्रीराम नेने ने माधुरी दीक्षित के लिए लिखा, मैं तुमसे हमेशा प्यार करूंगा…

डॉक्टर श्रीराम नेने ने भी अपनी पत्नी माधुरी के बर्थडे पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है। नेने ने इंस्टाग्राम पर माधुरी के साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनके दोनों बच्चों की भी झलक दिख रही है। इसके साथ नेने ने एक खूबसूरत नोट लिखा। नेने ने लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं उस इंसान को जिसने हर तरह से हमारी जिंदगी को रोशन कर दिया। तुम्हारी मौजूदगी ने हर चीज को बेहतर बना दिया, सिर्फ इसलिए क्योंकि तुम तुम हो। अगर जिंदगी दोबारा मौका दे तो मैं बिना किसी हिचकिचाहट के फिर से तुम्हें ही चुनूंगा।

तहे दिल से शुक्रिया उस प्यार, हंसी और रोशनी के लिए जो तुम हर दिन लेकर आती हो। मैं तुमसे हमेशा प्यार करूंगा। बता दें माधुरी और नेने की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जिसके बाद दोनों दोस्त बने और जल्द यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने कुछ समय तक एक-दूजे को डेट किया। साल 1999 में माधुरी और नेने ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजदूगी में सात फेरे लिए थे। उनके दो बेटे अरिन और रयान हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी