न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Videos : फिर गुस्से में दिखीं काजोल की जया से तुलना, नेशनल अवार्ड मिलने पर रोईं एक्ट्रेस को राष्ट्रपति ने संभाला

एक्ट्रेस काजोल (50) पिछले कुछ समय से गुस्से की वजह से खबरों में हैं। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Oct 2024 12:50:03

2 Videos : फिर गुस्से में दिखीं काजोल की जया से तुलना, नेशनल अवार्ड मिलने पर रोईं एक्ट्रेस को राष्ट्रपति ने संभाला

एक्ट्रेस काजोल (50) पिछले कुछ समय से गुस्से की वजह से खबरों में हैं। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपने बॉडीगार्ड को धक्का देती हुई दिखी थीं। काजोल अपने बेटे को लेकर क्लिनिक गई थीं और उसी दौरान उनका ऐसा रूप देखने को मिला था। तब सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर काफी गुस्सा निकाला था। अब काजोल का एक और वीडियो सामने आया है, जिसके कारण वह फिर से निशाने पर आ गई हैं और लोग उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं।

इस वीडियो में काजोल काफी जल्दी में नजर आ रही हैं और बिल्डिंग के अंदर जाती हैं। अंदर घुसते ही काजोल अपने स्टाफ पर ही भड़क गईं। वह उससे गुस्से में इशारा करते हुए कुछ कहती हुई दिखीं। ऐसा लग रहा है कि काजोल अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं। हालांकि वह व्यक्ति काजोल का ऐसा रवैया देख शांत रहा। कुछ देर बाद काजोल अंदर चली जाती हैं। फैंस वीडियो पर रिएक्ट कर पूछ रहे हैं कि काजोल को अचानक क्या हो जाता है। एक यूजर ने लिखा, “ये औरत बेवजह का एटिट्यूड दिखाती है।”

दूसरे ने लिखा, “स्टाफ से इस तरह गुस्से में बात करना सही नहीं है।” तीसरे ने लिखा, “मुझे लगता है कि वह पैपराजी से नाराज हैं।” चौथे ने लिखा, “ये तो जया बच्चन की कॉपी है।” काजोल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो, वह जल्द ही 'दो पत्ती' और 'महारानी : क्वीन ऑफ क्वींस' में नजर आएंगी। ‘दो पत्ती’ में उनके साथ कृति सेनन हैं। काजोल ने पिछले साल ‘द ट्रायल’ के साथ ओटीटी डेब्यू किया था। इसके अलावा वह 'लस्ट स्टोरीज 2' में भी नजर आई थीं। बता दें काजोल ने 90 के दशक में कई कमाल की फिल्मों में काम किया था। उनकी शादी एक्टर अजय देवगन के साथ हुई है। उनके बेटी न्यासा और बेटा युग है।

मानसी पारेख गोहिल को मिला गुजराती फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

एक्ट्रेस, गायिका, निर्माता और कंटेंट किएटर मानसी पारेख गोहिल को उनकी गुजराती फिल्म ‘कच्छ एक्सप्रेस’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला। मानसी जब पुरस्कार लेने के लिए स्टेज पर गई तो वह इतनी भावुक हो गई कि आंसू नहीं रोक पाईं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें ढांढस बंधाती नजर आईं। दरअसल 8 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन किया गया।

इसमें सभी विजेताओं का सम्मान हुआ। इस दौरान अवार्ड लेते समय मानसी कैमरे के सामने पोज देते हुए रो पड़ीं। राष्ट्रपति ने उन्हें कंधे पर हाथ रखकर हौसला दिया। 6 जनवरी 2022 को रिलीज हुई मानसी की प्रोडक्शन फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' में रत्ना पाठक शाह और दर्शील सफारी जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं।

फिल्म की कहानी एक महिला के अपने पति की बेवफाई का पता चलने के बाद उसके सशक्तिकरण के सफर को दिखाती है। उल्लेखनीय है कि मानसी को स्टार प्लस के सीरियल ‘सुमित संभाल लेगा’ में ‘माया’ और ‘जिंदगी का हर रंग गुलाल’ में ‘गुलाल’ के किरदार के लिए फैंस का भरपूर प्यार मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री