न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजल ने खेसारी को धोखा देने के आरोप पर तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री की फीमेल सलमान खान बनकर खुश हैं धनश्री

काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह अपने काम के साथ निजी जिंदगी के कारण भी चर्चाओं में रहती हैं। एक समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Sep 2025 12:24:48

2 News : काजल ने खेसारी को धोखा देने के आरोप पर तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री की फीमेल सलमान खान बनकर खुश हैं धनश्री

काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह अपने काम के साथ निजी जिंदगी के कारण भी चर्चाओं में रहती हैं। एक समय काजल का नाम भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के साथ जुड़ा था। दरअसल खेसारी शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता भी हैं। ऐसे में अफेयर की खबरों ने खूब तूल पकड़ा। बाद में काजल और खेसारी का ब्रेकअप हो गया। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि काजल ने खेसारी को धोखा दिया था। अब काजल ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। काजल ने एबीपी बिहार से बात करते हुए कहा कि जिसको भी ये लगता है कि खेसारी को मैंने धोखा दिया है वो बिल्कुल गलत है।

मुझे सवाल करना है कि क्या खेसारी मुझसे शादी करने वाले थे? अगर ऐसा होता तो मैं धोखा कैसे दे सकती थी? इसके बाद मुझे ट्रॉल करना शुरू कर दिया गया। गाली-गलौज होने लगी। मैं बिहार से नहीं हूं, बल्कि गुजराती हूं। मैंने संघर्ष के साथ मेहनत की है। पूरे घटनाक्रम के दौरान मैंने काफी डर महसूस किया था। ये सब 3-4 साल पुरानी बातें हैं। उस वक्त मुझे धमकाया गया था। मुझे समझना पड़ा था कि करिअर भी तो बनाना है, फैमिली का जिम्मा भी संभालना है। इसलिए उस समय मैं दब गई।

डर के मारे चुप रही, क्योंकि मेरे पास कोई सपोर्टर नहीं था। मैं अकेले ही अपने लिए संघर्ष कर रही थी। बता दें काजल का जन्म गुजरात में हुआ था। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में करिअर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। बाद में उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करके खुद को साबित किया। काजल को ग्लैमरस लुक और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'सइयां जी दिलवा मांगेले', 'माई के लाल' और 'गुलाब लगवले' शामिल हैं।

khesari lal yadav,bhojpuri star khesari lal yadav,kajal raghwani,actress kajal raghwani,khesari kajal,dhanashree varma,yuzvendra chahal,rise and fall

‘राइज एंड फॉल’ शो में नजर आ रही हैं युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा

कोरियोग्राफर व डांसर धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का इस साल मार्च में तलाक हो गया था। तब से ही दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके बारे में आएदिन कोई न कोई न्यूज आती रहती है। धनश्री इन दिनों अमेजन प्राइम के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अपनी रिश्ते और करिअर को लेकर बातचीत करती नजर आईं। शो के हालिया एपिसोड में धनश्री ने साफ तौर पर कहा कि तलाक के बाद से उन्होंने किसी नए रिश्ते के बारे में नहीं सोचा है।

उन्होंने कहा कि अब मैं अपनी जिंदगी में किसी को भी नहीं चाहती। मैंने रिश्तों में काफी कुछ झेला है और अब सिर्फ अपने करिअर और पर्सनल ग्रोथ पर फोकस कर रही हूं। मैं इंडस्ट्री की फीमेल सलमान खान बनकर खुश हूं। अब मेरा फोकस अपने सपनों और प्रोफेशनल ग्रोथ पर है। धनश्री भोजपुरी स्टार पवन सिंह और नयनदीप के साथ अपने सपनों और करिअर प्लान पर बातचीत करती दिखीं।

एक मजाकिया पल में नयनदीप ने उनसे पूछा कि क्या अब वह किसी पार्टनर से मिलने को तैयार हैं, तो धनश्री ने साफ तौर पर ना कह दिया। गौरतलब है कि धनश्री और चहल की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी, जो करीब 4 साल ही चली। तलाक के बाद से चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक इसे सिर्फ दोस्ती का नाम दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह