न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं रहे टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर कैजाद, रजनीकांत ने श्रीकांत को यूं दी श्रद्धांजलि, महेश कोनेरू का निधन

फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। एक्टर टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया का निधन हो गया है। वे 48 साल के थे। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 6:22:56

नहीं रहे टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर कैजाद, रजनीकांत ने श्रीकांत को यूं दी श्रद्धांजलि, महेश कोनेरू का निधन

फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। एक्टर टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया का निधन हो गया है। वे 48 साल के थे। हालांकि कैजाद के निधन का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। टाइगर ने कैजाद के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। टाइगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैजाद की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रेस्ट इन पॉवर कैजाद सर।’ साथ ही हाथ जोड़ने वाली और हार्ट इमोजी भी शेयर की।

मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी सोशल मीडिया पर कैजाद के निधन की सूचना दी है। उन्होंने लिखा, ‘फिटनेस इंडस्ट्री के लेजेंड, जिन्होंने कई लोगों की जिंदगी बदल दी वे हमे छोड़कर चले गए हैं। उन्हें टाइगर श्रॉफ को ट्रेन्ड करते हुए देखा है। पूरी फिटनेस इंडस्ट्री शॉक्ड है। उनके निधन का कारण किसी को नहीं पता है लेकिन उनके दोस्त पुणे के लिए रवाना हो गए हैं जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।’ कैजाद की मुंबई में एक फिटनेस एकेडमी के11 एकेडमी ऑफ फिटनेस साइंस है।

श्रीकांत की पहली फिल्म में जयललिता थीं हीरोईन

साउथ‍ फिल्मों के मशहूर एक्टर श्रीकांत का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। श्रीकांत ने वर्ष 1965 में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता के साथ फिल्म ‘वेन्निरा अदई’ से करियर की शुरुआत की थी। रजनीकांत ने श्रीकांत के निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दुख जाहिर किया है। रजनीकांत ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं अपने खास दोस्त श्रीकांत के निधन से बहुत दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ श्रीकांत, रजनीकांत की बतौर हीरो डेब्यू फिल्म 'भैरवी' में विलेन थे।

श्रीकांत ने 40 साल के करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हीरो और विलेन दोनों तरह के रोल निभाए। श्रीकांत को एक ऐसे एक्टर के रूप में याद किया जाएगा, जो एक नायक की भूमिका से नहीं चिपके रहे और इसके बजाय उन्होंने सभी तरह को रोल निभाए। एक समय वे तमिल सिनेमा के सबसे बड़े और फेमस खलनायकों में से एक थे।

kaizad kapadia,srikant,mahesh koneru,tiger shroff,rajinikanth,tamil,bahubali,bollywood news in hindi

40 वर्षीय महेश कोनेरू ने संभाला था बाहुबली के लिए जनसंपर्क का काम

टॉलीवुड फिल्मों के प्रोड्यूसर महेश कोनेरू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे सिर्फ 40 साल के ही थे। महेश ने ईस्ट कोस्ट प्रोडक्शन के बैनर तले कुछ तेलुगु फिल्में बनाई थीं। उन्होंने 118, थिमारस और मिस इंडिया जैसी फिल्में बनाई थीं। उन्होंने सुपरस्टार विजय की तमिल फिल्म बिगिल को विजिल टाइटल से तेलुगु में डब किया था। महेश ने ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली के लिए जनसंपर्क का काम भी संभाला था। तेलुगु फिल्म निर्माता परिषद व कई सेलेब्स ने कोनेरू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। जूनियर एनटीआर ने ट्वीट कर लिखा- दुखी मन से मैं आप सभी को बता रहा हूं कि मेरे सबसे प्यारे दोस्त महेश कोनेरू नहीं रहे। मैं हैरान और पूरी तरह से अवाक हूं। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

नागा शौर्य ने ट्वीट कर लिखा- अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। एक अद्भुत इंसान और हमारे अपने महेश कोनेरू के निधन से वास्तव में दुखी हूं। डायरेक्टर मारुति ने लिखा- चौंकाने वाला और दुखद। इस छोटी सी उम्र में ऐसा नहीं होना चाहिए था, वास्तव में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है। एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ट्वीट किया- ओह नो.. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, और उनके परिवार को हिम्मत।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर