न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी और बेटे को लेकर पहली बार बोले कैलाश, इस एक्ट्रेस को शादी से पहले सता रहा था यह डर

सिंगर कैलाश खेर (51) को म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी चमक बिखेरते कई साल हो चुके हैं। लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों में उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Sep 2024 7:51:23

2 News : शादी और बेटे को लेकर पहली बार बोले कैलाश, इस एक्ट्रेस को शादी से पहले सता रहा था यह डर

सिंगर कैलाश खेर (51) को म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी चमक बिखेरते कई साल हो चुके हैं। लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों में उनकी खास जगह है। कैलाश ने अब तक कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज से सजाया है। कैलाश ने आज तक अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखा, लेकिन अब पहली बार इस पर बोला है। कैलाश हाल ही में ‘फिगरिंग आउट विद राज समानी’ पॉडकास्ट में पहुंचे। वहां कैलाश ने खुलकर अपनी मैरिड लाइफ के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि वह पत्नी शीतल भान से अलग हो गए हैं।

कैलाश ने कहा कि मैं पहली बार बता रहा हूं कि मेरी शादी हुई है और मेरा एक 14 साल का बेटा है। बेटे का नाम कबीर है। लेकिन शादी के 2-3 साल बाद हम अलग हो गए। हम गृहस्थ होने के बावजूद वामप्रस्थ में हैं। हम विच्छेदन से गुजरे हैं, जिसे सेपरेशन कहते हैं वो हो गया। सब कुछ ठीक है, लेकिन भगवान हमें वैसे ही रखते हैं जैसा वे चाहते हैं। कुछ आत्माओं को किसी तरह से रखना पड़ता है, इसलिए उन्होंने हमें उसमें नहीं फंसाया है और हम भी आनंद में हैं।

कितने लोग तरस खाते हैं। कहते हैं यह सुनकर हमें बहुत दुख हुआ। मैं उन्हें कहता हूं कि सब कुछ होते हुए भी कुछ लोग तन्हां हैं और हम अकेले होते हुए भी लोगों से कितने जुड़े हुए हैं। कैलाश ने फरवरी 2009 में शीतल संग शादी की थी। शादी के 10 महीने बाद उन्होंने बेटे का स्वागत किया था।

कैलाश ने बताया कि शीतल उनसे 11 साल छोटी हैं और दोनों की मुलाकात म्यूचुअल फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। वह एक आत्मविश्वासी शहरी कॉलमनिस्ट थीं जबकि कैलाश एक शर्मीले महत्वाकांक्षी गायक थे। उल्लेखनीय है कि कैलाश ‘तेरी दीवानी’, ‘अर्जियां’, ‘या रब्बा’, ‘चांद सिफारिश’, ‘अल्लाह के बंदे हसदे’ और ‘बम लहरी’ जैसे गानों से खूब लोकप्रियता मिली है।

kailash kher,singer kailash kher,sheetal bhan,kailash marriage,kailash kher son kabir,swara bhasker,actress swara bhasker,fahad ahmad,swara fahad,rabia

स्वरा भास्कर की पिछले साल फहद अहमद के साथ हुई थी शादी, शेयर की ये बातें

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पिछले साल फरवरी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता फहद अहमद से शादी की थी। इसके एक महीने बाद वेडिंग सेरेमनी रखी गई थी, जिसमें हल्दी, संगीत जैसी सारी रस्में हुई थीं। सितंबर 2023 में उन्होंने बेटी राबिया को जन्म दिया था। शादी करने से पहले स्वरा के मन में बॉलीवुड को लेकर एक डर बैठा हुआ था। स्वरा ने एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल के यूट्यूब चैनल ‘कपल ऑफ थिंग्स’ पर खुलकर बात की।

स्वरा ने कहा कि मेरी फहद से मुलाकात साल 2019 में सीएए-एनआरसी प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। उसके बाद हम पहले दोस्त बने और फिर प्यार हो गया। कुछ महीने की बातचीत के बाद मैंने फहद से पूछा कि अब क्या। उसके बाद मैंने सोचा कि अगर 2-3 साल उनके सेटल होने का इंतजार करती हूं तो हम शादी कर सकते हैं। मैं हमेशा सोचती थी कि इस बात पर मेरे पैरेंट्स किस तरह रिएक्ट करेंगे। मेरा भाई क्या कहेगा। मेरे दोस्त किस तरह का रिएक्शन देंगे।

और सबसे ज्यादा शॉकिंग चीज ये थी कि अगर मैं इनसे शादी करूंगी तो मुझे बॉलीवुड पार्टियों में नहीं बुलाया जाएगा। ये सारी चीजें मेरे दिमाग में चल रही थीं, लेकिन मुझे ये समझ नहीं आ रहा था कि ये सब बातें दिमाग में क्यों आ रही हैं। ये मेरे लिए शॉकिंग इसलिए था, क्योंकि मैं अपनों शब्दों में फिल्टर नहीं करती, मैं लोगों के रिएक्शन के बारे में नहीं सोचती, मैं फ्रेंक हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री