न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कच्चा बादाम गर्ल’ ने बॉयफ्रेंड को बर्थडे पर दिया शानदार उपहार, यह मशहूर एक्ट्रेस हुईं Oops मूमेंट की शिकार

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। कच्चा बादाम गर्ल के रूप में मशहूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Feb 2025 12:59:57

2 News : ‘कच्चा बादाम गर्ल’ ने बॉयफ्रेंड को बर्थडे पर दिया शानदार उपहार, यह मशहूर एक्ट्रेस हुईं Oops मूमेंट की शिकार

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। कच्चा बादाम गर्ल के रूप में मशहूर अंजलि की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बहरहाल अंजलि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते खबरों में हैं। दरअसल अंजलि ने अपने बॉयफ्रेंड आकाश संसलवाल को उनके बर्थडे पर एक बहुत ही लग्जरी घर गिफ्ट किया है। बुधवार (19 फरवरी) रात दोनों ने साथ में बर्थडे पार्टी की। अंजलि ने आकाश को पिछले बर्थडे पर राडो घड़ी गिफ्ट में दी थी।

अंजलि ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पार्टी की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में अंजलि और आकाश केट कट करते नजर आ रहे हैं। अंजलि ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे लड्डू।” तस्वीरों में नए घर की झलकियां भी हैं। घर की लाइट्स के साथ बहुत अच्छी डेकोरेशन की गई है। एक तस्वीर में अंजलि ग्रीटिंग कार्ड देती दिख रही हैं। उन्होंने एक कार्ड पकड़ा हुआ है, जिस पर ‘न्यू होम’ के साथ आकाश के लिए बहुत बड़ा मैसेज लिखा हुआ है। तस्वीरों में कपल काफी खुश लग रहा है। अंजलि के फैंस उन्हें बधाइयां देने के साथ रेड हार्ट पोस्ट कर रहे हैं।

बता दें कि आकाश पेशे से एक डिजिटल क्रिएटर हैं। उनकी भी सोशल मीडिया पर बढ़िया फैन फॉलोइंग है। हाल ही अंजलि ने एक सोशल मीडिया पेज से बात करते हुए बताया था कि वह जल्दी ही शादी करने वाली हैं। शादी की तैयारियां और शॉपिंग शुरू कर दी है। माना जा रहा है अंजलि इसी साल शादी कर सकती हैं। अंजलि ने पूर्व में अपने माता-पिता को भी उपहार में एक कार दी थी। उन्हें चार धाम यात्रा भी करवाई थी। अंजलि के पास दिल्ली में एक 4 करोड़ रुपए की कीमत का आलीशान घर भी है।

90 के दशक की एक्ट्रेस आयशा जुल्का का वीडियो हो रहा वायरल

हाल ही में इंटरनेट पर 90 के दशक की एक्ट्रेस आयशा जुल्का (52) का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंस्टेंटबॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये ‘द रोशंस’ डॉक्यूमेंट्री के इवेंट के दौरान का है। तब आयशा को भी वहां देखा गया। वह ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लुक पूरा करने के लिए लाइट मेकअप भी लिया है।

हालांकि इस दौरान आयशा के संग कुछ ऐसा हुआ, जिसके चलते वो ऊप्स मूवमेंट का शिकार हो गईं। देखा जा सकता है कि आयशा ने अपनी हर एक चीज को बेहद परफेक्ट तरह से कैरी किया है, लेकिन लिपस्टिक की वजह से वह चर्चा में आ गईं। आयशा की लिपस्टिक उनके आगे के दो दांतों पर लगी हुई हैं। आयशा को शायद इस बात का पता नहीं चला कि उनकी लिपस्टिक होंठों के अलावा दांतों पर भी लगी है और इसकी वजह से वह ऊप्स मूवमेंट का शिकार हो गईं।

उल्लेखनीय है कि रविवार को ‘द रोशंस’ डॉक्यूमेंट्री के लिए एक पार्टी आयोजित की गई थी। यह नेटफ्लिक्स पर 17 जनवरी से स्ट्रीम हो रही है। आयशा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। आयशा की पहली फिल्म साल 1991 में आई ‘कुर्बान’ थी, जिसमें सलमान खान उनके हीरो थे। इसके बाद वह ‘खिलाड़ी’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘दलाल’, ‘बलमा’ सहित और भी कई लोकप्रिय फिल्मों में नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड