न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई कबीर खान की चंदू चैम्पियन, लागत 140 करोड़, कमाई सिर्फ 70 करोड़!

साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म को बनाने में लगभग 140 करोड़ का खर्च किया है। इस लागत को निकालने के आवश्यक था कि फिल्म सिनेमाघरों से कम से कम 200 करोड़ का कारोबार करे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 6:08:15

बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई कबीर खान की चंदू चैम्पियन, लागत 140 करोड़, कमाई सिर्फ 70 करोड़!

14 जून को प्रदर्शित हुई निर्देशक कबीर खान की साजिद नाडियाडवाला संग बनाई गई फिल्म चंदू चैम्पियन बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हो गई है। अपने 13 दिन के रन में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अब तक 63 करोड़ के लगभग कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। समीक्षकों द्वारा सराही गई इस फिल्म को दर्शकों ने शुरूआत से ही धीमा प्रतिसाद दिया। फिल्म ने पहले दिन 5.40 करोड़ का कारोबार किया था। हालांकि पहले शनिवार और रविवार को फिल्म ने बेहतरीन आंकड़े दर्ज करवाए लेकिन ये आंकड़े इस बात का स्पष्ट संकेत दे गए थे कि फिल्म आगे जाकर लम्बी रेस का घोड़ा साबित नहीं होगी।

14 जून को रिलीज़ हुई 'चंदू चैंपियन' ने पहले दिन 5.40 करोड़ रुपए कमाए। 11वें दिन कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपए कमाए। 12वें दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपए कमाए और 13वें दिन फिल्म ने लगभग 1.50 करोड़ की कमाई की, जिससे कुल कमाई 63.50 करोड़ रुपए हो गई।

गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म को बनाने में लगभग 140 करोड़ का खर्च किया है। इस लागत को निकालने के आवश्यक था कि फिल्म सिनेमाघरों से कम से कम 200 करोड़ का कारोबार करे। 200 करोड़ तक पहुँचने के लिए फिल्म को अपने पहले वीकेंड में कम से कम 45-50 करोड़ का कारोबार करने की जरूरत थी, जो वह 10 दिन के सफर में जाकर पूरा कर पाई।

फिल्म को 'मुंज्या' से कड़ी टक्कर मिली, जिससे संभवतः इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर असर पड़ा। रही सही कसर प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' ने पूरी कर दी। 27 जून को जैसे ही प्रभास की फिल्म का प्रदर्शन हुआ, वैसे ही चंदू चैम्पियन के सिनेमाघरों के साथ-साथ शोज में भी भारी कमी कर दी गई। उसके बाद दर्शकों का रूझान भी कमोबेश पूरी तरह से चंदू से हट गया है।

आगामी सप्ताहों में कई फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है ऐसे में यह ही कहा जा सकता है कि चंदू चैम्पियन कल्कि के सामने इस सप्ताह कुल मिलाकर 8 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं को 70 करोड़ तक पहुँचाने में सफल हो जाएगी। इससे ज्यादा की उम्मीद करना सही नहीं लगता है।

'चंदू चैंपियन' भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। इसमें विजय राज और राजपाल यादव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क