न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कभी खुशी कभी गम’ फेम एक्टर से 34 लाख रुपए की धोखाधड़ी, इस मामले में कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर

साल 2001 में आई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में शाहरुख खान और काजोल के बेटे का रोल निभाने वाले एक्टर जिबरान खान (31) को हाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Sep 2025 2:03:45

2 News : ‘कभी खुशी कभी गम’ फेम एक्टर से 34 लाख रुपए की धोखाधड़ी, इस मामले में कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर

साल 2001 में आई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में शाहरुख खान और काजोल के बेटे का रोल निभाने वाले एक्टर जिबरान खान (31) को हाल ही में धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा। यह फ्रॉड उनके मैनेजर ने किया। जानकारी के अनुसार जिबरान का कैफे बांद्रा में स्थित है, जहां अजय सिंह रावत नाम का व्यक्ति साल 2022 से मैनेजर के पद पर काम कर रहा था। रावत की जिम्मेदारी थी कि वह रोजाना की नकदी और ऑनलाइन प्राप्त होने वाली राशि बैंक में जमा करे और साथ ही कैफे के लिए खरीदे जाने वाले माल का भुगतान भी करे। अजय लगातार पैसे जमा करने में नाकाम रहे और धीरे-धीरे यह रकम 34.33 लाख रुपए तक पहुंच गई।

जब मैनेजर बार-बार पैसे जमा करने में असफल होने लगा, तो जिबरान को शक हुआ। इसके बाद जिब्रान ने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट से कैफे की ऑडिट करवाई। जांच में सामने आया कि 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक के खातों के अनुसार कैफे का कुल कारोबार लगभग 1.14 करोड़ रुपए रहा, लेकिन बैंक में केवल 79.67 लाख रुपए ही जमा किए गए थे। बाकी 34.33 लाख रुपए कथित तौर पर मैनेजर ने हड़प लिए। इसके बाद जिबरान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल मुंबई पुलिस उसे पकड़ने के लिए पूरा जोर लगा रही है। बता दें जिबरान के पिता एक्टर फिरोज खान और मां कश्मीरा हैं।

फिरोज को बीआर चोपड़ा के दूरदर्शन पर धूम मचाने वाले सीरियल ‘महाभारत’ में अर्जुन के रोल के लिए जाना जाता है। जिबरान ने 1999 में फिल्म ‘बड़े दिल वाला’ से एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘क्योंकि…मैं झूठ नहीं बोलता’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘रिश्ते’ जैसी फिल्मों में बच्चे का रोल निभाया। जिबरान पिछले साल रिलीज हुई मूवी ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ फिल्म में ‘साहिर’ के रोल में दिखाई दिए। उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में योगदान दिया। उन्हें टीवी सीरियल ‘विष्णु पुराण’ में ‘ध्रुव’ के रूप में भी देखा गया। जिबरान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

kabhi khushi kabhie gham movie,k3g movie,shahrukh khan,kajol,jibraan khan,actor jibraan khan,arjun,raj kundra,Shilpa Shetty,ed,bitcoin scam

150 करोड़ के बिटकॉइन के मालिकाना हक मामले में ED ने राज कुंद्रा पर कसा शिकंजा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ 150 करोड़ के बिटकॉइन के मालिकाना हक मामले में शुक्रवार (26 सितंबर) को चार्जशीट दायर की है। ED का दावा है कि कुंद्रा सिर्फ एक बिचौलिये की भूमिका में नहीं थे, बल्कि वो खुद 285 बिटकॉइन के एक्चुअल लाभार्थी हैं, जिसकी मौजूदा कीमत 150 करोड़ रुपए है। PMLA कोर्ट में दायर आरोपपत्र में कहा गया है कि कुंद्रा को बिटकॉइन, जिनकी वर्तमान कीमत 150.47 करोड़ रुपए है, क्रिप्टो घोटाले के दिवंगत मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से मिले थे। ED के अनुसार कुंद्रा लेन-देन की महत्वपूर्ण डिटेल बताने में विफल रहे हैं।

आरोपपत्र में कहा गया है कि कुंद्रा ने जानबूझकर बिटकॉइन वॉलेट के एड्रेस सहित महत्वपूर्ण सबूत छुपाए और भारद्वाज से मिले बिटकॉइन भी नहीं लौटाए। साल 2018 से कई मौकों के बावजूद कुंद्रा लगातार उन वॉलेट के एड्रेस नहीं दे पाए हैं जहां 285 बिटकॉइन ट्रांसफर किए गए थे। कुंद्रा ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया कि उनके शुरुआती बयान के तुरंत बाद वॉलेट डिटेल वाला उनका iPhone X खराब हो गया था। मामला महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा वेरिएबल टेक प्राइवेट, अमित भारद्वाज और अन्य सहयोगियों के खिलाफ दर्ज की गई FIR से सामने आया।

भारद्वाज ने कथित तौर पर क्रिप्टो माइनिंग के जरिए निवेशकों को ऊंचे रिटर्न का लालच दिया, लेकिन इसके बजाय उन्हें 'धोखा' दिया और 'गलत तरीके से कमाए गए बिटकॉइन को अज्ञात ऑनलाइन वॉलेट में छिपा दिया गया था। ED का आरोप है कि भारद्वाज से कुंद्रा को 285 बिटकॉइन मिले थे। कुंद्रा ने लगातार जांच को गुमराह करने की कोशिश की।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह