न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मालविका राज के घर गूंजीं किलकारियां, फैंस-सेलेब्स दे रहे बधाई, एक्ट्रेस ने K3G मूवी में प्ले किया था ‘छोटी पू’ का रोल

कभी खुशी कभी गम फेम एक्ट्रेस मालविका राज का घर किलकारियों से गूंज उठा है। मालविका ने एक नन्हीं परी को जन्म दिया है जिसकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 11:40:57

मालविका राज के घर गूंजीं किलकारियां, फैंस-सेलेब्स दे रहे बधाई, एक्ट्रेस ने K3G मूवी में प्ले किया था ‘छोटी पू’ का रोल

'कभी खुशी कभी गम' फेम एक्ट्रेस मालविका राज का घर किलकारियों से गूंज उठा है। मालविका ने एक नन्हीं परी को जन्म दिया है जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी है। मालविका ने साल 2001 में रिलीज हुई K3G मूवी में करीना कपूर खान के बचपन का किरदार ‘छोटी पू’ बखूबी निभाया था, जिसे लोग आज भी याद करते हैं। मालविका ने जो पोस्ट शेयर की है, उसमें लिखा है, “पिंक बो, नन्हे पैर की उंगलियां और उमड़ता प्यार। इस दुनिया में आपका वेलकम है बेबी गर्ल। 23.08.2025.”

इस पोस्ट के साथ कैप्शन में मालविका ने लिखा, “हमारे दिलों से लेकर हमारी बाहों तक, हमारी बेबी गर्ल आ गई है।” यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की ओर से बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लग गई। एक्ट्रेस प्रज्ञा जयसवाल ने लिखा, “आप लोगों को बधाई हो गाइज।” सिंगर बिस्मिल ने कमेंट किया, “मैं बहुत खुश हूं। आप दोनों को बधाई।” शर्ली शेटिया ने कहा, “दोनों को हार्दिक शुभकामनाएं।” इसके अलावा प्रशंसकों ने भी इस जोड़े को बधाई दी। एक ने कमेंट किया, “बेबी डॉल के आगमन पर मालविका को बधाई।”

फैंस रेड हार्ट कमेंट करके विश कर रहे हैं। बता दें मालविका और प्रणव बग्गा 10 साल की डेटिंग के बाद 29 नवंबर 2023 को विवाह बंधन में बंधे थे। उन्होंने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए थे। प्रणव ने मालविका को तुर्किये में एयरबैलून के बीचों-बीच मालविका को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। कपल ने इसकी तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।

मालविका का एक्टर जगदीश राज और एक्ट्रेस अनीता राज से है यह संबंध

इसी साल मई में कपल ने एक फोटोशूट की फोटो शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर की और कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वे कस्टमाइज्ड 'मॉम' और 'डैड' कैप पहने हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने लिखा, “आप + मैं = 3 हमारा छोटा रहस्य, बेबी ऑन द वे।” हाल के हफ्तों में उन्होंने अपने बेबी शॉवर और मैटरनिटी फोटोशूट की कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं। मालविका गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता दिवंगत जगदीश राज की पोती और एक्ट्रेस अनीता राज की भतीजी हैं।

मालविका के माता-पिता रीना और बॉबी राज दोनों फिल्ममेकर हैं। मालविका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करिअर की शुरुआत की थी। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु फिल्म 'जयदेव' (2017) में भी काम किया। इसके बाद मालविका हिंदी एक्शन फिल्म 'स्क्वाड' (2021) में भी नजर आईं जिसमें उनके साथ रिनजिंग जेंजोग्पा थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह